SECR की 20 ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए रद्द, नवरात्र में मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शनार्थियों की बढ़ेगी परेशानी

The Sootr CG | Oct 06, 2023, 24:00 IST
SECR की 20 ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए रद्द, नवरात्र में मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शनार्थियों की बढ़ेगी परेशानी
इसी महीने 15 अक्टूबर से शुरू हो रही नवरात्र पर्व के दौरान रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द किए जाने से डोंगरगढ़ आने वाले दर्शनार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

DONGARGARH. इसी महीने 15 अक्टूबर से शुरू हो रही नवरात्र पर्व के दौरान रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द किए जाने से डोंगरगढ़ आने वाले दर्शनार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोकल ट्रेनों को भी रेलवे के द्वारा लगातार रद्द किया जा रहा है, वर्तमान में विभिन्न रेल खंडों में किए जाने वाले निर्माण कार्य के चलते अक्टूबर के महीने में कई लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी।



ट्रेनों के कैंसिल होने की क्या है वजह



विभिन्न रेलवे स्टेशन में 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा, साथ ही तीसरी लाइन का विस्तार कार्य भी किया जा रहा है, जिसके चलते नागपुर मंडल से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों के परिचालन पर विराम रहेगा। अप तथा डाउन दिशा में चलने वाली लोकल गाड़ियों के साथ-साथ कई एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन भी प्रभावित होंगे, वहीं डोंगरगढ़ से निकलने वाली लंबी दुरियों की कई ट्रेनें पहले से ही रद्द हैं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



बम्लेश्वरी देवी के दर्शनार्थियों होगी परेशानी



आपको बता दें कि 15 अक्टूबर से नवरात्र का पर्व शुरू हो रहा है डोंगरगढ़ में स्थित मां विश्व प्रसिद्ध बम्लेश्वरी के दर्शन तथा मेला के चलते प्रदेश के अलावा देशभर से लाखों की संख्या में दर्शनार्थी यहां पहुंचते हैं। डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाती है, लेकिन जिस प्रकार से ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है, उससे आने वाले दिनों में यात्रियों को परेशानी बढ़ सकती हैं।



बता दें कि SECR की 20 ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई हैं। आज से आगामी आदेश तक ट्रेनें रद्द रहेंगी । इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और मेंटेनेंस वर्क के कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है। प्रभावित ट्रेनों में तमाम पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।



रद्द ट्रेनें इस प्रकार हैं-



  • 1. 06 अक्टूबर, 2023 से अगले आदेश तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 2. 07 अक्टूबर, 2023 से अगले आदेश तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 3. 06 अक्टूबर, 2023 से अगले आदेश तक बिलासपुर एवं शहडोल चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 4. 06 अक्टूबर, 2023 से अगले आदेश तक रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 5. 07 अक्टूबर, 2023 से अगले आदेश तक डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 6. 06 अक्टूबर, 2023 से अगले आदेश तक रायपुर एवं दुर्ग से चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग –रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 7. 06 अक्टूबर, 2023 से अगले आदेश तक इतवारी एवं बालाघाट चलने वाली 08714/08715 इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 8. 06 अक्टूबर, 2023 से अगले आदेश तक गोंदिया एवं कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 9. 06 अक्टूबर, 2023 से अगले आदेश तक गोंदिया चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 10. 07 अक्टूबर, 2023 से अगले आदेश तक कटंगी चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 11. 06 अक्टूबर, 2023 से अगले आदेश तक गोंदिया चलने वाली 08806 गोंदिया-वड़सा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  • 12. 07 अक्टूबर, 2023 से अगले आदेश तक वड़सा चलने वाली 08808 वड़सा-चान्दा फोर्ट मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 13. 07 अक्टूबर, 2023 से अगले आदेश तक चान्दा फोर्ट चलने वाली 08805 चान्दा फोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 14. 06 अक्टूबर, 2023 से अगले आदेश तक रायपुर चलने वाली 08721 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 15. 06 अ क्टूबर, 2023 से अगले आदेश तक डोगरगढ़ चलने वाली 08723 डोगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 16. 07 अक्टूबर, 2023 से अगले आदेश तक गोंदिया चलने वाली 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • 20 more trains cancelled
  • Dongargarh visitors will face problems
  • Bamleshwari Devi
  • Dongargarh News
  • 20 ट्रेनें और रद्द
  • डोंगरगढ़ के दर्शनार्थियों को होगी परेशानी
  • बम्लेश्वरी देवी
  • डोंगरगढ़ समाचार