Breaking News: BJP नेता पर सुरक्षाकर्मी ने तान दी रायफल... फिर जो हुआ, पढ़कर उड़ जाएंगे होश

Kanak Durga Jha | Aug 17, 2024, 17:04 IST
Security personnel pointed rifle at BJP leader
छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा नेता पर सुरक्षाकर्मी ने रायफल तान दिया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने भाजपा नेता से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की।

छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा नेता पर सुरक्षाकर्मी ने राइफल तान दिया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने भाजपा नेता से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। सुरक्षाकर्मी ने उनसे अभद्रता करते हुए अपनी रायफल लोड कर ली और घर के अंदर घुस कर गोली मारने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद दूसरे सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह घर का दरवाजा को बंद करके उनकी जान बचाई।




नशे में धुत था सुरक्षाकर्मी

मिली जानकारी के मुताबिक, आरक्षक नागेश टिंगे नशे की हालत में था। इस दौरान वह बीजापुर के भाजपा के जिला महामंत्री बिलाल खान के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब उनके ही सुरक्षाकर्मी ने उनसे अभद्रता करते हुए अपनी रायफल लोड कर ली और घर के अंदर घुस कर गोली मारने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद दूसरे सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह घर का दरवाजा बंद करके उनकी जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह रायफल कॉक करता दिखाई दे रहा है।




दूसरे सुरक्षाकर्मी ने बचाई जान

भाजपा नेता पर राइफल तना देख दूसरा सुरक्षाकर्मी सकते में आ गया। उसने बड़ी चालाकी से फौरन भाजपा नेता की जान बचाई। दूसरे सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह घर का दरवाजा बंद कर उनकी जान बचाई। इधर उक्त घटना के बाद एसपी ने जवान का एमएलसी कराकर उसे निलंबित कर दिया और उनके विरुद्ध प्रारंभिक जांच संस्थित की गई है। वही एसडीओपी भोपालपट्टनम मयंक रणसिंह को प्रारंभिक जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।



इलाके में सनसनी

इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। जिन सुरक्षार्मियों को धुर नक्सली इलाके बीजापुर में नेताओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया। वहीं सुरक्षाकर्मी नशे की हालत में नेता पर हमला कर दिया। भाजपा नेता की जान को खतरे में देख लोग भी सन्न रह गए। हालांकि पुलिस ने सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर गिरफ्तार किया गया है, कार्रवाई भी जारी है।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



देखें ये विडियो





Tags:
  • crime news
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • crime news today
  • Bijapur BJP leader
  • Bijapur Crime News
  • BJP नेता पर सुरक्षाकर्मी ने तान दिया राइफल