धमतरी में बिहार के बीजेपी विधायक और रायपुर संभाग प्रभारी दिलीप जायसवाल का चौंकाने वाला बयान, जानिए क्या कहा ?

The Sootr CG | Sept 29, 2023, 24:00 IST
धमतरी में बिहार के बीजेपी विधायक और रायपुर संभाग प्रभारी दिलीप जायसवाल का चौंकाने वाला बयान, जानिए क्या कहा ?
धमतरी में बिहार के बीजेपी विधायक और रायपुर संभाग प्रभारी दिलीप जायसवाल ने स्कूल सफाई कर्मचारियों से कहा कि अगर मुख्यमंत्री आपकी मांग पूरी करते हैं तो कांग्रेस को वोट दे देना।

DHAMTARI. धमतरी के गांधी मैदान में स्कूल सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए बीजेपी के रायपुर संभाग प्रभारी और बिहार के विधायक दिलीप जायसवाल पहुंचे थे। इस दौरान संभाग प्रभारी ने ये बोल दिया कि अगर मुख्यमंत्री आप लोगों की मांग पूरी करते हैं तो कांग्रेस को वोट दे देना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट दोगे तो बीजेपी को कोई एतराज नहीं होगा।



'भूपेश सरकार ने नहीं निभाया वादा'



WhatsApp Image 2023-09-29 at 8.52.50 PM (1).jpeg


स्कूल सफाई कर्मचारी संघ नियमितिकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिनको समर्थन देने भाजपाई पहुंचे थे। वहीं संभाग प्रभारी दिलीप जयसवाल ने कहा कि राज्य सरकार जो वादा कर्मचारियों से किया था उसको पूरा नहीं किया है। राज्य सरकार सिर्फ प्रदेश को लूटने का काम कर रही है।



ये खबर भी पढ़िए..



रायपुर में मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा दावा, भीड़ नहीं जुटने से कैंसिल हो रहे बीजेपी नेताओं के दौरे, फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार



पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेंगे स्कूल सफाईकर्मी



छत्तीसगढ़ में स्कूल सफाई कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन जारी है। इस आंदोलन में प्रदेश के समस्त सफाईकर्मी शामिल होने वाले हैं। ये सफाईकर्मी राजधानी रायपुर में सीएम हाउस का घेराव भी कर चुके हैं। सफाईकर्मी अपने-अपने जिलों में 27 और 28 सितंबर से संकल्प यात्रा निकाल चुके हैं। वहीं 2 अक्टूबर को भी कर्मचारियों का सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में संकल्प लेंगे। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने उनकी मांगें अब तक पूरी नहीं की है। इसलिए अब वे पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने जा रहे हैं।



Tags:
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • BJP MLA Dilip Jaiswal
  • talk of voting for Congress
  • Raipur division in-charge Dilip Jaiswal
  • movement of sanitation workers
  • बीजेपी विधायक दिलीप जायसवाल
  • कांग्रेस को वोट देने की बात
  • रायपुर संभाग प्रभारी दिलीप जायसवाल
  • सफाई कर्मचारियों का आंदोलन