एसआई भर्ती... उम्र में एक साल की कटौती से कई हुए बाहर

Kanak Durga Jha | Sept 03, 2025, 15:11 IST
SI recruitment many left out due reduction one year in age
छत्तीसगढ़ पुलिस में 341 पदों पर उप निरीक्षक (एसआई) की भर्ती होगी। इसके लिए पिछले साल वैकेंसी निकली। इसमें अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 33 वर्ष निधर्धारित की गई।

छत्तीसगढ़ पुलिस में 341 पदों पर उप निरीक्षक (एसआई) की भर्ती होगी। इसके लिए पिछले साल वैकेंसी निकली। इसमें अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 33 वर्ष निधर्धारित की गई। जबकि 2018 की बैंकेसी में 34 वर्ष थी। इस तरह से अधिकतम आयु में एक वर्ष की कटौती की गई। इस वजह से कई ओवर एज हो गए। इसे लेकर युवा नाम्बुश हैं।



उनका कहना है कि संबे समय के बाद वैकेंसी निकली, इसमें भी उम्र सीमा बढ़ाने की बजाए कम की गई। इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर यह मांग की जाएगी कि उम्र सीमा को बढ़ाया जाए और आवेदन के लिए फिर से दिया जाए। ताकि जो बरसों से जो भर्ती की तैयारी कर कर रहे रहे थे थे से वे भी भी शामिल हो सके।



पिछले साल ही निकली थी भर्ती

इसमें पहले, युवाओं ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री समेत अन्य से भी गुहार लगाई। जानकारी के मुताबिक राज्य में पिछले साल एसआई की वैकेंसी निकली। इससे पहले, वर्ष 2018 में एसआई 655 पदों के लिए वैकेंसी आई थी। चाद में 2021 में पदों की संख्या बढ़ाकर 975 किया गया। इसमें सामान्य वर्ग के अभ्य थियों के लिए अधिकतम आयु 34 एसआई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर 2024 में समाप्त हुई। इस तरह से करीब 3 माह हो चुके हैं, लेकिन अब तक फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (शारीरिक माप का मान) शुरू नहीं हुआ है।



युवाओं में नाराजगी

इसे लेकर युवाओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि पिछली बार की एसआई भर्ती छह साल चली थी। इस बार भी ऐसी ही स्थिति ना बने इसलिए जल्द से जल्द फिजिकल टेस्ट शुरू होना चाहिए। प्रदेश में एसआई के कुल 341 पदों पर भर्ती होगी। इसमें सबसे अधिक 278 पद उप निरीक्षक के हैं। इसके अलावा 19 सूबेदार, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमांडर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), 5 उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के पद हैं।



si bharti | chhattisgarh SI bharti | police si bharti | cg si bharti | cg si bharti news today



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • cg si bharti
  • chhattisgarh SI bharti
  • si bharti
  • cg si bharti news today
  • police si bharti