SIA को नारायणपुर IED ब्लास्ट जांच की जिम्मेदारी, जवानों से करेगी पूछताछ

Deeksha Nandini Mehra | Jul 03, 2024, 11:43 IST
Narayanpur IED Blast
नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में 14 जून को हुए IED ब्लास्ट की जांच SIA (State Investigation Agency) की टीम करेगी। टीम जवानों से पूछताछ के बाद घटनास्थल का मुआयना करेगी।

Narayanpur IED Blast Investigation : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर में हुए IED ब्लास्ट की जांच की जिम्मेदारी स्टेट इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (SIA) को सौंपी है। SIA की टीम पहले जवानों से पूछताछ करेगी उसके बाद घटनास्थल का मुआयना करेगी। बता दें कि नारायणपुर जिले में 14 जून को IED बम ब्लास्ट हुआ था। इस हादसे में ITBP के 2 जवान घायल हुए थे।



विस्तृत रिपोर्ट बनाएगी SIA

SIA की टीम जल्द नारायणपुर के कुतुल-मोहंदी का दौरा करके घटनास्थल की जांच करेंगी। साथ ही हादसे में घायल और हादसे के दिन मौके पर मौजूद जवानों से पूछताछ की जाएगी। ADG विवेकानंद सिन्हा ने जांच की पुष्टि की है। वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने के साथ ही SIA विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।



SIA अधिकारीयों ने लिया स्वत संज्ञान

NIA ने नारायणपुर ब्लास्ट मामले में अब तक जांच शुरू नहीं की है। नारायणपुर ब्लास्ट मामले में गंभीरता से जांच हो। दोषियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाया जा सके, इसलिए SIA के अधिकारियों ने केस को स्वत: संज्ञान लेकर मामले में जांच करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दी है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • chhattisgarh news in hindi
  • SIA
  • Narayanpur IED Blast
  • नारायणपुर IED ब्लास्ट
  • नारायणपुर IED ब्लास्ट जांच