कांग्रेस की सातवीं लिस्टः छत्तीसगढ़ की 4 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान
Jitendra Shrivastava | Mar 26, 2024, 21:29 IST
THESOOTR
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बची 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इससे पहले कांग्रेस 7 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। बस्तर लोकसभा से विधायक कवासी लखमा को मैदान में उतारा गया है।
RAIPUR. कांग्रेस की सातवीं लिस्ट में छत्तीसगढ़ की बची 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बिलासपुर लोकसभा से देवेंदर सिंह यादव, सरगुजा से शशि सिंह, रायगढ़ से मेनका देवी सिंह और कांकेर से बीरेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले कांग्रेस 7 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
छत्तीगढ़ में सभी 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित
इससे पहले प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी। इसमें राजनांदगांव लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर लोकसभा से विकास उपाध्याय, महासमुंद लोकसभा से ताम्रध्वज साहू, दुर्ग लोकसभा से राजेन्द्र साहू, कोरबा लोकसभा से ज्योत्सना महंत और जांजगीर-चांपा से डॉ. शिव डहरिया को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं बस्तर लोकसभा से विधायक कवासी लखमा को मैदान में उतारा गया है।