सवा 3 करोड़ रुपए का गबन कर गए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, 3 साल बाद हुआ खुलासा

VINAY VERMA | Aug 02, 2025, 08:31 IST
Social welfare department officials embezzled Rs 3 25 crore
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में समाज कल्याण विभाग में करोड़ों रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो पूर्व उपसंचालकों पर 3 करोड़ 25 लाख 50 हजार रुपये की सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का आरोप है।

समाज कल्याण विभाग में सरकारी पैसे के गबन का एक गंभीर मामला सामने आया है। मामला गरियाबंद जिले का है, जहाँ 2 उपसंचालको ने 2015 से 2018 और 2018 से 2022 के बीच मे 3 करोड़ 25 लाख 50 हजार रुपए की हेराफेरी की है।



मामला अब जिला सिटी कोतवाली गरियाबंद पहुंचा है। दोनों अधिकारियो के रिटायरमेंट के बाद मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी रिटायरमेंट के बाद जेल जा सकते हैं।




कुंदन सिंह शिकायत पर FIR दर्ज

आवेदन की जांच के आधार पर पुलिस में पहले आरोपी 2018 से 2022 तक रहे पूर्व उप संचालक और 2015 से 2018 तक पदस्थ एल.एस. मार्को के विरुद्ध अपराध रजिस्टर किया है। FIR के अनुसार, रायपुर निवासी कुंदन सिंह ठाकुर द्वारा दोनों अधिकारियों के खिलाफ लोक आयोग रायपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।



इस शिकायत की जांच के लिए कलेक्टर गरियाबंद के आदेशानुसार तीन सदस्यीय संयुक्त जांच समिति गठित की गई, जिसमें अपर कलेक्टर अरविंद कुमार पांडे, जिला कोषालय अधिकारी पीसी खलखो और उप संचालक समाज कल्याण दोनर प्रसाद ठाकुर शामिल थे।




जांच समिति को गड़बड़ी मिली थी

जांच समिति द्वारा गहराई से की गई पड़ताल में यह पाया गया कि ‘राज्य निराश्रित निधि’ के नाम से जारी चेकों का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड कार्यालय में मौजूद नहीं है। तत्कालीन उप संचालकों ने इन पैसे के खर्च का कोई रिकार्ड रखा है।



  • 3 करोड़ का गबन – दो पूर्व उपसंचालकों पर गंभीर वित्तीय हेराफेरी
  • रिटायरमेंट के बाद खुलासा – सेवा निवृत्ति के बाद दर्ज हुआ केस
  • जांच समिति गठित – तीन सदस्यीय टीम ने की गहराई से पड़ताल
  • रिकॉर्ड गायब – चेक भुगतान का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला
  • निजी खर्च का उपयोग – राशि का इस्तेमाल अधिकारियों ने अपने काम में किया



पैसे का निजी काम मे इस्तेमाल का जिक्र

संयुक्त जांच समिति के प्रतिवेदन में यह भी दर्ज है कि उक्त राशि का उपयोग अधिकारियों द्वारा निजी कार्यों में किया गया, जिससे यह स्पष्ट रूप से शासकीय धन का गबन माना गया। मामले में अन्य संबंधित दस्तावेज और कर्मचारियों के बयान भी शामिल किए जा रहे हैं।



पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं और आने वाले दिनों में इस प्रकरण में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता भी उजागर हो सकती है।





FAQ

  1. यह गबन किस विभाग में हुआ है?
    समाज कल्याण विभाग, गरियाबंद जिले में।

FAQ

  1. यह गबन किस विभाग में हुआ है?
    समाज कल्याण विभाग, गरियाबंद जिले में।
  2. गबन की कुल राशि कितनी बताई जा रही है?
    3 करोड़ 25 लाख 50 हजार रुपये।
  3. आरोप किन अधिकारियों पर लगे हैं?
    दो पूर्व उपसंचालक – एक 2015-2018 के कार्यकाल का, दूसरा 2018-2022 का।

समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग मंत्री | CG News | cg news today | cg news update



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • CG News
  • गरियाबंद
  • cg news update
  • छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग मंत्री
  • cg news today
  • समाज कल्याण विभाग