मानसून में जवानों का नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन... भारी बारिश में मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग

Kanak Durga Jha | Jul 11, 2025, 13:42 IST
soldiers Special operation against naxals Special training given during heavy rain
कांकेर जिले में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन मानसून चलाया जाएगा। SP इंदिरा कल्याण एलेसेला ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बारिश की समस्याओं को दूर करने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

कांकेर जिले में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन मानसून चलाया जाएगा। SP इंदिरा कल्याण एलेसेला ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बारिश की समस्याओं को दूर करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। मानसून के दौरान नदियां उफान पर रहती हैं और जंगलों में कई चुनौतियां पैदा होती हैं। जवानों को इन सभी परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। मानसून के बीच अभियान दोगुनी गति से चलाया जाएगा ताकि नक्सलियों को आसानी से परास्त किया जा सके।



बसव राजू के मारे जाने से नक्सली नेतृत्वविहीन

कांकेर में नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। शीर्ष नेता बसव राजू के मारे जाने से संगठन नेतृत्वविहीन हो गया है। उत्तर बस्तर कांकेर में भी नक्सलियों को कड़ी चोट पहुंची है। प्रदेश में पहली बार कांकेर से शुरू हुए सफल ऑपरेशन के बाद नारायणपुर और बीजापुर में भी इसी तरह के अभियान चलाए गए हैं।



डेडलाइन के तहत हो रहा काम

SP एलेसेला ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के लिए 26 मार्च 2026 की डेडलाइन तय की गई है। इसी के तहत पुलिस विभाग नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। गृहमंत्री शाह ने नक्सलियों को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अब चर्चा का समय नहीं है। नक्सलियों को या तो हथियार डालकर आत्मसमर्पण करना होगा या फिर परिणाम भुगतने होंगे। यह आत्मसमर्पण का सबसे उचित समय है।



naxal operation | Anti Naxal operation | naxal operations | Anti Naxal operation in Chhattisgarh



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • naxal operation
  • naxal operations
  • Anti Naxal operation
  • Anti Naxal operation in Chhattisgarh
  • नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन