Breaking : SSB जवान ने कनपटी पर गोली मारकर कर लिया सुसाइड, मचा हड़कंप

Kanak Durga Jha | Aug 28, 2024, 12:12 IST
SSB jawan committed suicide shooting himself
लोगों की जान की रक्षा करने वाला अपनी ही जिंदगी की जंग से हिम्मत हार बैठा। दरअसल,एक जवान ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

छत्तीसगढ़ से इस वक्त दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लोगों की जान की रक्षा करने वाला अपनी ही जिंदगी की जंग से हिम्मत हार बैठा। दरअसल,एक जवान ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक जवान सशस्त्र सीमा बल के 28वें बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात था।



हरियाणा का निवासी था जवान

मृतक जवान हरियाणा का रहने वाला था। जवान भिलाई में ट्रांजिट कैंप में ड्यूटी कर रहा था। जवान ने अपनी ड्यूटी के दौरान ही अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। हालांकि जवान ने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। मामले में पुलिस ने मृतक का शव बरमाद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, और सुसाइड करने की वजह की पड़ताल कर रही है।




इलाके में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार SSB भिलाई रिसाली के ट्रांजिट कैंप में ड्यूटी के दौरान कॉन्स्टेबल मनोज ने मोर्चे पर ही खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जवान की मंगलवार रात 8 से 11 बजे तक उसकी मोर्चे पर ड्यूटी लगी थी। जब फायरिंग हुई तो आसपास के लोग फौरन घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान लोगों ने देखा की जवान जवान ने खुद को कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।



इससे पहले दंतेवाड़ा में हुई घटना

बता दें कि दो दिन पहले भी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में CRPF के हेड कॉन्स्टेबल विपिन्द्र चन्द्र ने AK-47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जवान उत्तराखंड का रहने वाला था और CRPF 195 बटालियन मुख्यालय बारसूर में पदस्थ था। वहीं फायरिंग से एक महीने में तीन जवानों की मौत हो गई। जवानों की मौत का कारण राइफल की सफाई करते समय फायरिंग होने से था।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां यहां क्लिक करें



Tags:
  • breaking news
  • chhattisgarh breaking news
  • breaking
  • big breaking news
  • Chhattisgarh Breaking
  • जवान ने किया सुसाइड
  • SSB जवान ने किया सुसाइड
  • SSB jawan committed suicide