छत्तीसगढ़ में गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, लड़की का फटा सिर... मचा हंगामा

Kanak Durga Jha | Sept 18, 2024, 11:43 IST
Stone pelting during Ganesh immersion in Chhattisgarh
बलरामपुर जिले में बप्पा के विसर्जन के समय पत्थरबाजी हुई। इस घटना में एक युवती का सिर फट गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया।

छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। बलरामपुर जिले में बप्पा के विसर्जन के समय पत्थरबाजी हुई। इस घटना में एक युवती का सिर फट गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि विसर्जन के दौरान लोग पत्थरबाजी करने लगे। इस दौरान एक युवती को गंभीर चोट लग गई। पत्थर से चोट लगने से युवती का सिर फट गया।



गणेश विसर्जन के दौरान मचा हंगामा

गणेश विसर्जन को लेकर छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में धूम मची है। लेकिन, विसर्जन के दौरान विवाद होना आम बात हो गया है। कई जगहों पर विवाद इतना बढ़ जाता है कि लोग पत्थरबाजी करने लगते है। वहीं एक-दूसरे को जान से मारने पर अड़ जाते है। ऐसा ही मामला बलरामपुर जिले से सामने आया है। यहां लोग गणेश विसर्जन में आपस में लड़ने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी करने लगे, और एक युवती का सिर फोड़ दिया।



आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव

इस हादसे से समिति के लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पत्थरबाजी होने से लोग गुस्साए हुए है। लड़की के सिर फट जाने से भारी संख्या में गांव के लोग पुलिस चौकी का घेराव करने पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने बदमाशों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बरियों पुलिस चौकी के आरा गांव की है।



जहां गणेश विसर्जन के दौरान मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पत्थरबाजी भी हुई। इस दौरान एक लड़की को चोट लग गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में लड़की के सिर फट गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ग्रामीण पुलिस चौकी का घेराव किए और 7 लोगों पर पत्थरबाजी का आरोप लगाए। ग्रामीणों की मांग के बाद पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज और मामले की जांच कर रही है।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • गणेश विसर्जन के दौरान पथराव
  • गणेश विसर्जन
  • Chhattisgarh News News
  • गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • छत्तीसगढ़ में गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी
  • गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी