वंदे भारत एक्सप्रेस पर दूसरी बार पथराव, कांच फूटे ... यात्रियों में मचा हड़कंप

Kanak Durga Jha | Sept 29, 2024, 10:54 IST
Stones pelted Vande Bharat Express train returning Durg
Stones Pelted On Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस पर दूसरी बार पथराव किया गया। इस हमले में ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

Stones Pelted On Vande Bharat Express : विशाखापत्तनम से दुर्ग लौट रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर दूसरी बार पथराव किया गया। इस हमले में ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह हमला ट्रेन के कोच नंबर 34-35 की खिड़की पर हुआ। वहीं हमले में शीशे दरक गईं। जिस वक्त हमला हुआ उस समय ट्रेन खरियार रोड स्टेशन पहुंच रही थी। यह घटना करीब रात के करीब साढ़े नौ बजे की है। हमले में अज्ञात गुंडा तत्वों ने ताबड़तोड़ पथराव किया है। इलाके में अंधेरा होने,और रनिंग पोजीशन में होने से इन्हें देखा नहीं जा सका।



ये खबर भी पढ़िए...रिटायर्ड फौजी की सरेआम पिटाई... कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ FIR दर्ज



दूसरी बार हुआ हमला

अज्ञात बदमाशों ने स्टेशन यार्ड के बाहर का इलाका चुना,ताकि पहचाना नव जा सके। इसमें इकॉनामिक कोच ई-2 की सीट नंबर 34-35 की खिड़की टूट गई। ईकॉनामिक कोच की सीटे घुमावदार (रिवाल्विंग) होती है। बता दें कि ईस्ट कोस्ट रेल मंडल के इस सेक्शन में यह दूसरी बार पथराव किया गया। इससे पहले ट्रेन के ट्रायल रन के दौरान वन्दे भारत पर पथराव किया गया था।



यह हमला भिलाई के पास 13 सितंबर को किया गया था। बता दें कि इस मामले में कांग्रेस नेता का भाई सहित 5 लड़कों को गिरफ्तार गया था। हालांकि आरोपी जमानत पर रिहा हो गए थे। बता दें कि कुछ दिन पहले बालोद में भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला किया गया था। इस दौरान लोको पायलट का सिर फूट गया था।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Vande Bharat
  • Stones pelted on Vande Bharat Express in Chhattisgarh
  • Stones pelted on Vande Bharat Express in cg
  • Chhattisgarh Vande Bharat train
  • Chhattisgarh Vande Bharat Train Express
  • Chattisgarh Vande Bharat Train Route
  • वंदे भारत एक्सप्रेस पर दूसरी बार पथराव
  • Stones Pelted On Vande Bharat Express