सरकारी शिक्षक बनने का सपना अब होगा पूरा, 5000 पदों पर निकलेगी भर्ती
छत्तीसगढ़ में जल्द ही 5000 से अधिक पदों पर नये शिक्षकों की भर्ती निकलेगी। इसकी घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य में अब भी शिक्षकों की आवश्यकता बनी हुई है। इसे ध्यान में रखते हुए 5,000 नये शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाएगी। विद्यालय भवनों के रखरखाव के लिए 133 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। साथ ही छात्रावासों की स्थिति सुधारने के लिए भी ठोस कदम उठाए गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की संख्या कम
सीएम विष्णु देव साय राजधानी में रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालते ही प्राथमिकता रही कि विभाग को गहराई से समझते हुए सुधार की ठोस पहल की जाए। सबसे पहले एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पाया गया कि राज्य में शिक्षक और छात्रों का अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर होने के बावजूद वितरण असमान है।
ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों की संख्या अधिक है, लेकिन शिक्षक अपेक्षाकृत कम हैं। जबकि, शहरी क्षेत्रों में शिक्षक अधिक संख्या में पदस्थ हैं। इस असंतुलन को दूर करने के लिए युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू की गई।
5000 से अधिक पदों पर नये शिक्षकों की भर्ती निकलेगी
|
FAQ
- छत्तीसगढ़ में कितने नए शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है?
मुख्यमंत्री ने 5000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की है। - किस क्षेत्र में शिक्षकों की सबसे अधिक कमी पाई गई है?
ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों की संख्या अधिक होने के बावजूद शिक्षकों की भारी कमी पाई गई। - क्या बंद स्कूलों को भी फिर से शुरू किया जा रहा है?
हां, वर्षों से बंद विद्यालयों को दोबारा चालू किया जा रहा है, जैसे इरकभट्टी गांव का स्कूल। - स्कूलों के रखरखाव के लिए सरकार ने कितना बजट स्वीकृत किया है?
सरकार ने विद्यालय भवनों के लिए 133 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है।
सरकारी शिक्षक | सरकारी शिक्षक नौकरी | shikshak bharti 2025 | teacher recruitment | Government Teacher Recruitment | good news for teacher recruitment | छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती | 5000 पदों पर शिक्षक भर्ती
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧