Teachers Day 2024 : 55 शिक्षकों का राज्यपाल करेंगे सम्मान, 3 टीचर्स को मिलेगा राज्य शिक्षक स्मृति पुरस्कार

Kanak Durga Jha | Sept 05, 2024, 11:33 IST
Teachers Day 2024 Governor will honor 55 teachers
Teachers Day 2024 : आज शिक्षक दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के 55 शिक्षकों का राज्यपाल रमेन डेका सम्मान करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन राजभवन में किया गया है।

Teachers Day 2024 : आज शिक्षक दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के 55 शिक्षकों का राज्यपाल रमेन डेका सम्मान करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन राजभवन में किया गया है। इसमें 55 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान और 3 को अलग-अलग साहित्यकारों के नाम से राज्य शिक्षक स्मृति पुरस्कार दिए जाएंगे। राजभवन में सुबह 11 बजे से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी।



स्मृति पुरस्कार के सम्मानित होंगे शिक्षक

बता दें कि शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य शिक्षक सम्मान में 21 हजार रुपए और स्मृति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को 51 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। यह सम्मान शिक्षकों को उनके बेहतर काम करने के लिए दिया जा रहा है।



इन शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार

शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश के तीन शिक्षकों को साहित्यिक विभूतियों के नाम पर राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इस सम्मान में कबीरधाम जिले के शिक्षक री राजर्षि पांडेय, बिलासपुर जिले की व्याखाता डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे, दुर्ग की उच्च वर्ग शिक्षक डॉ. सरिता साहू समेत कई मशहूर शिक्षक शामिल है। यह शिक्षक अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है।



शिक्षक दिवस के अवसर पर व्याखाता डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक री राजर्षि पांडेय को डॉ. मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरस्कार, शिक्षक डॉ. सरिता साहू को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही कुछ शिक्षकों राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार मिलेगा।




राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार नवाजे जाएंगे शिक्षक

52 शिक्षकों को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2023-24 से सम्मानित किया जाएगा। इनमें व्याख्याता नेहा नाथ और शिक्षक एलबी कुमारी माधुरी उके, सरगुजा जिले की प्रधान पाठक मधु सोनवानी और व्याख्याता नीतु सिंह यादव, सूरजपुर जिले की व्याख्याता एलबी रीता गिरी और प्रधान पाठक विनिता सिंह समेत अन्य शिक्षक शामिल है।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • शिक्षक दिवस 2024
  • Teachers Day 2024
  • Teachers Day 2024 in cg
  • Teachers Day 2024 in chhattisagrh
  • 55 शिक्षकों का राज्यपाल करेंगे सम्मान
  • राज्य शिक्षक स्मृति पुरस्कार
  • राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार
  • Governor honor 55 teachers