माना कोर्ट जाते समय 3 अपचारी फरार, पुलिस पर फिर सवाल, इलाके में सर्चिंग जारी
CHHATTISGARH : रायपुर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। माना बाल न्यायालय से जाने के दौरान तीन अपचारी बालक पुलिस को चखमा देकर फरार हो गए। घटना उरला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। देर शाम हुई इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने इन तीनों को एक चोरी के आरोप में हिरासत में लिया था।
चलती गाड़ी से कूदे अपचारी
जानकारी के मुताबिक, तीनों अपचारी बालक पुलिस वाहन में सवार थे। उन्हें माना बाल न्यायालय से पेश करने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मौका देखकर तीनों ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। इसकी जानकारी पुलिस वालों को तब लगी जब लड़के बहुत दूर जा चुके थे।
कुछ ही घंटों में एक पकड़ा गया
घटना के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी की गई। लगातार तलाश के बाद पुलिस को पहली सफलता मिली। फरार तीन में से एक अपचारी बालक को पकड़ लिया गया।
दो अब भी पुलिस की पकड़ से दूर
हालांकि, दो अपचारी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की टीमें लगातार उनकी तलाश कर रही हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आखिर तीन अपचारी एक साथ कैसे फरार हो गए? क्या सुरक्षा में चूक हुई? क्या वाहन में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे कि लड़के चलती गाड़ी में पीछे का दरवाजा खोल कूद गए।
जिम्मेदारों पर हो सकती है कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारी पूरी घटना की जांच कर रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से पूछताछ भी की जा रही है।
इलाके में अलर्ट, तलाश जारी
उरला और आसपास के इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी दोनों अपचारियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
यह पहली बार नहीं है जब पुलिस हिरासत से अपचारी फरार हुए हैं। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हर बार सुरक्षा में सुधार की बात होती है, लेकिन हालात फिर वही दिखते हैं।
अब सवाल जवाब का समय
घटना ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जनता जवाब चाहती है। जिम्मेदारी तय होना जरूरी है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक फरार अपचारियों को पकड़ पाती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP News | लोकायुक्त की गिरफ्त में आते ही पुलिसवाले की पतलून गीली, रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप
तीसरी बार बदली एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख, अब 29 अप्रैल को
एमपी पुलिस का सुस्त एक्शन, फीडबैक में कड़वा रिएक्शन
आईजी रतन लाल डांगी सस्पेंड, विभाग बोला- ऐसे वाले फोटो से पुलिस की छवि खराब हुई