निकाय चुनाव से पहले 9 नगर निगमों के कमिश्नर सहित 22 अधिकारी इधर से उधर

Sandeep Kumar | Oct 28, 2024, 21:17 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-28T211550.171
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने एक फिर से बड़े पैमाने पर तबादले आदेश दिए हैं। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 9 नगर निगम के आयुक्त राज्य प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों का तबादला किया गया है।

RAIPUR. विष्णु सरकार अब निकाय चुनाव की तैयारियों में लग गई है। सरकार अब निकायों में चुनावी जमावट करने लगी है। साय सरकार ने 22 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया। इनमें 9 नगर निगम के कमिश्नर भी शामिल हैं। सरकार ने 9 नगर निगमों में नए आयुक्तों की पोस्टिंग की है। इसके अलावा बलौदा बाजार, कवर्धा और गरियाबंद के डिप्टी कलेक्टर और अपर कलेक्टर भी बदल दिए हैं।



देखें लिस्ट...

WhatsApp-Image-2024-10-28-at-20.34.40-483x1024


इनको मिली ये जिम्मेदारी

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशुतोष पांडे को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। वहीं देवनारायण कश्यप को आयुक्त अंबिकापुर बनाया गया है। सुमित अग्रवाल को आयुक्त नगर निगम दुर्ग बनाया गया है। राजीव कुमार पाण्डेय को आयुक्त नगर निगम भिलाई बनाया गया है। बृजेश सिंह क्षत्रिय को आयुक्त नगर निगम रायगढ़ बनाया गया है। प्रिया गोयल को धमतरी नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। वहीं युगल किशोर को बिरगांव नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा अतुल विश्वकर्मा को राजनांदगांव निगम आयुक्त बनाया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • निकाय चुनाव
  • ट्रांसफर न्यूज