रायपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोलीं-यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं

The Sootr CG | Sept 23, 2023, 24:00 IST
रायपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोलीं-यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं
केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव रायपुर पहुंची हैं, इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं

RAIPUR. विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप के साथ बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस दौरान बीजेपी- कांग्रेस के केंद्रीय नेंतृत्व का छत्तीसगढ़ दौरा लगातार जारी है। इसी क्रम में आज केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव रायपुर पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।



प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही: केंद्रीय मंत्री

प्रदेश के चुनावी माहौल पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने कहा, प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। ये (प्रदेश सरकार) केवल बातें करते हैं। पीएससी का घोटाला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। महिलाओं को ये बिल्कुल भी सुरक्षा नहीं दे पाए। अभी चुनाव है, इसमें इन्हें करारा जवाब मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी पर लोगों को भरोसा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में ही प्रदेश और देश में हमें आशीर्वाद मिलेगा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की जनता से अपील भी की।



अब बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जरिए सैनिक स्कूल में हो रहा एडमिशन

वहीं, अन्नपूर्णा देवी यादव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। परिवर्तन यात्रा को लेकर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं की तारीफ की और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री को महिलाओं और बहनों की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के माध्यम से सैनिक स्कूल में भी उनका एडमिशन हो रहा है। विधेयक के माध्यम से राजनीति में भी अहम स्थान देने का काम पीएम मोदी ने किया है। सबको पता था कि यह काम मोदी ही कर सकते हैं।



Tags:
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Union Minister of State Annapurna Devi Yadav
  • Annapurna Devi targeted Congress
  • Union Minister of State reached Raipur
  • केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव
  • अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  • केंद्रीय राज्यमंत्री रायपुर पहुंची