UPSC की प्रारंभिक परीक्षा आज... दो पाली में होंगे एग्जाम

Kanak Durga Jha | May 25, 2025, 11:16 IST
UPSC preliminary exam today Exams held two shifts
UPSC preliminary exam : यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा आज यानी रविवार, 25 मई को आयोजित की गई है। इसके लिए रायपुर व बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

UPSC preliminary exam : यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा आज यानी रविवार, 25 मई को आयोजित की गई है। इसके लिए रायपुर व बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 9.30 बजे से पेपर होगा। लेकिन पेपर शुरू होने के आधा घंटा पहले यानी 9 बजे गेट बंद हो जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं मिलेगी।



ये खबर भी पढ़िए...Monsoon 2025 : जोरदार बारिश के साथ मानसून की एंट्री... येलो अलर्ट जारी



एक मिनट की भी देरी पड़ सकती है भारी

दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से पेपर होगा। इसमें 2 बजे तक एंट्री मिलेगी। परीक्षार्थी एडमिट कार्ड के अलावा मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि भी लेकर जाए। इसके बिना भी प्रवेश मिलने में परेशानी आ सकती है। उधर, रायपुर में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां करीब दस हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जानकारों का कहना है कि यूपीएससी, एनटीए आदि की कई परीक्षाओं में देखा गया है कि परीक्षार्थी कुछ मिनट की देरी से सेंटर पर पहुंचे लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली। इसलिए परीक्षार्थी यह ध्यान दें कि वे निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्र में पहुंच जाए।



ये खबर भी पढ़िए...बांग्लादेशी महिलाएं छत्तीसगढ़ में चला रही सेक्स रैकेट का धंधा... हुआ बड़ा खुलासा



काली स्याही वाली बॉल पेन ही उपयोग कर सकेंगे अभ्यर्थी

यूपीएससी प्रीलिम्स में अभ्यर्थी काली स्याही वाली बॉल पेन का उपयोग कर सकते हैं। किसी अन्य कलर की पेन अथवा काले कलर की जेल पेन का उपयोग वर्जित है। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परीधि में किसी भी तरह से ध्वनि प्रदूषण न हो, प्रतिबंधित गतिविधियां होने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।



ये खबर भी पढ़िए...कैमिकल प्रोडक्शन में अब धांधली... एक ही पते पर कई फैक्ट्रियां



इसी तरह परीक्षा हॉल में अभ्यर्थी केवल पारदर्शी पानी बॉटल ले जा सकते हैं। उस पर किसी भी प्रकार का स्टीकर नहीं होना चाहिए। इसी तरह परीक्षा के दौरान एक समय में दो अभ्य र्थियों को वाशरूम जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। अंतिम 30 मिनट के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को वाशरूम जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।



ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में वन मंत्री के करीबी कर रहे अवैध रेत खनन... पूर्व MLA ने पकड़ी JCB





UPSC | UPSC Prelims Exam 2025 | UPSC Prelims



Tags:
  • UPSC
  • यूपीएससी
  • UPSC Prelims
  • यूपीएससी प्रीलिम्स
  • UPSC Prelims Exam 2025