वंदे भारत ट्रेन का छत्तीसगढ़ में इस रूट पर ट्रायल सफल , 16 को pm मोदी दिखाएंगे हरी झंड़ी

Marut raj | Sept 13, 2024, 19:54 IST
Vande Bharat Train Chhattisgarh Mahasamund Visakhapatnam Route the sootr
वंदे भारत ट्रेन को 16 सितंबर की शाम सवा 4 बजे पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रायपुर से रवाना करेंगे। यह शाम 4:45 बजे महासमुंद पहुंचेगी। महासमुंद में इसका 5 मिनट का स्टॉपेज होगा।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। महासमुंद से रायपुर-दुर्ग की ओर तथा महासमुंद से विशाखापट्टनम की ओर जाने वाले यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को अचानक महासमुंद रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर मौजूद यात्री ट्रेन को देखकर चौंक गए। दरअसल, इस रूट पर यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।



4 बजे रायपुर, 4:50 पर महासमुंद से होगी रवाना

जानकारी के अनुसार रेलवे के द्वारा दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल किया गया है। दुर्ग से ट्रेन की शुरूआत हुई। इस दौरान निर्धारित रूट के स्टॉपेज की जांच की गई। ट्रायल के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस में डीआरएम रायपुर, सीनियर डीएमई और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।



ज्ञात हो कि 16 सितंबर से दुर्ग - विशाखापट्टनम के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत होने वाली है। पीएम नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।



16 तारीख की शाम सवा 4 बजे पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इसे रायपुर से रवाना करेंगे। यह शाम 4:45 बजे महासमुंद पहुंचेगी। महासमुंद में इसका 5 मिनट का स्टॉपेज होगा। यह शाम 4:50 मिनट पर महासमुंद से रवाना होगी। इस गाड़ी रात 12:20 में विशाखापट्टनम पहुंचेगी।



Tags:
  • Politics Vande Bharat train Chhattisgarh
  • वंदे भारत ट्रेन छत्तीसगढ़
  • वंदे भारत ट्रेन छत्तीसगढ़ स्टॉपेज
  • vande bharat train chhattisgarh stoppage
  • वंदे भारत एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ रूट
  • vande bharat express chattisgarh route