सीएम साय ने कहा खड़गे ने मर्यादा की सीमा लांघी, भूपेश बोले मोदी से आतंकित हैं बीजेपी के नेता

Umeshwari Baghel | Apr 22, 2026, 21:13 IST
vishnu-deo-sai-reaction-on-mallikarjun-kharge-remark-pm-modi-bhupesh-baghel
सीएम विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर आघात और राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन बताया।

NEWS IN SHORT

  • सीएम साय ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं
  • पीएम मोदी के लिए अपमानजनक टिप्पणी को लोकतंत्र पर आघात बताया है
  • कांग्रेस पार्टी की बौखलाहट को राजनीतिक पतन का संकेत बताया है
  • मुख्यमंत्री साय ने खड़गे और कांग्रेस से बिना शर्त माफी की मांग की है
  • लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बयान, कांग्रेस को आत्ममंथन करने की सलाह

NEWS IN DETAIL

Raipur : छत्तीसगढ़ :सीएम देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि खड़गे का यह बयान न सिर्फ अशिष्ट और स्तरहीन है, बल्कि यह उन करोड़ों भारतीय नागरिकों का भी अपमान है, जो प्रधानमंत्री मोदी को अपना आदर्श मानते हैं।



लोकतंत्र और राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन

मुख्यमंत्री ने कहा, लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की निंदनीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। इस बयान से न केवल लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंची है, बल्कि यह स्वस्थ राजनीतिक संवाद की मर्यादाओं का भी



उल्लंघन करता है। मुख्यमंत्री ने इसे लोकतंत्र पर गहरा आघात बताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह के बयान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।



कांग्रेस पार्टी की बौखलाहट का संकेत

सीएम विष्णु देव साय ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह बौखलाया हुआ रवैया उसके राजनीतिक पतन को साफ तौर पर दर्शाता है।



उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूरी कांग्रेस पार्टी से मांग की कि वे बिना शर्त देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।



आत्ममंथन की जरूरत

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस का यह बयान उसकी गिरती हुई सोच और नेतृत्व को दर्शाता है, जहां मुद्दों की बजाय व्यक्तिगत हमले और अपमानजनक भाषा का सहारा लिया जा रहा है।



उन्होंने कहा, लोकतंत्र में ऐसी मानसिकता को स्वीकार करना अस्वीकार्य है और यह जनभावनाओं का भी अपमान है। कांग्रेस को अब आत्ममंथन करना चाहिए और बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।



वही सीएम साय के इस हमले पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी के नेता असल में प्रधानमंत्री मोदी से आतंकित हैं और डर के मारे उनके पास अपनी कोई बात रखने की आजादी नहीं है। इस जुबानी जंग ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया हैं



यह खबरें भी पढ़े...

जगदलपुर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, सीएम साय का बस्तर दौरा रद्द



महिला आरक्षण पर बीजेपी की जनआक्रोश रैली, सीएम साय ने निंदा प्रस्ताव के लिए विशेष सत्र बुलाने का किया ऐलान



सीएम साय ने लिखी सांसद-विधयकों को लिखी चिट्ठी, क्यों कही एकजुटता की बात



प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सीएम साय का कड़ा एक्शन; ज्यादा वसूली की तो खैर नहीं, होगी सख्त कार्रवाई!



Tags:
  • पीएम मोदी
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़
  • सीएम साय