वोटर लिस्ट विवाद पर बढ़ी सियासी सरगर्मी, बघेल ने कहा - वोट चोरी से बनी भाजपा सरकार

Kanak Durga Jha | Aug 11, 2025, 09:55 IST
Voter list dispute Baghel said BJP government formed vote theft
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है और इसी आधार पर भाजपा ने सत्ता हासिल की।

बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन को लेकर मचा राजनीतिक घमासान अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है और इसी आधार पर भाजपा ने सत्ता हासिल की। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले में निर्वाचन आयोग की सीधी जिम्मेदारी है।



राष्ट्रीय स्तर पर मचा हलचल

बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बघेल ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर पुख्ता सबूतों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी। बघेल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भी वही पैटर्न अपनाया गया, जिससे मतदाता सूची में गड़बड़ी कर चुनावी नतीजों को प्रभावित किया गया।



वोटर लिस्ट विवाद पर कांग्रेस-बीजेपी आमने सामने

बिहार का वोटर लिस्ट विवाद छत्तीसगढ़ तक पहुंचा

भूपेश बघेल ने BJP पर बड़े पैमाने पर वोट चोरी का आरोप लगाया

राहुल गांधी के सबूतों से राष्ट्रीय स्तर पर हलचल

अरुण साव ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया

बैलेट पेपर में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा



उपमुख्यमंत्री ने कहा - हार चुकी है कांग्रेस

उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस के पुराने आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होने पर भी कांग्रेस हार चुकी है। उनका कहना था कि हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय कांग्रेस नए-नए मुद्दे उठाकर जनता को गुमराह करने में लगी है, लेकिन अब देश की जनता पूरी तरह जागरूक है और ऐसे बहकावे में नहीं आएगी।



FAQ

  1. वोटर लिस्ट विवाद की शुरुआत कहां से हुई?
    यह विवाद बिहार से शुरू हुआ और अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया।
  2. भूपेश बघेल ने क्या आरोप लगाए?
    उन्होंने BJP पर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेरफेर कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया।
  3. राहुल गांधी की क्या भूमिका रही?
    राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सबूतों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर हलचल मच गई।

वोटर लिस्ट विवाद | बिहार वोटर लिस्ट संशोधन विवाद | cg political news



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • बीजेपी
  • cg political news
  • वोटर लिस्ट विवाद
  • बिहार वोटर लिस्ट संशोधन विवाद