Weather Update : छत्तीसगढ़ में तीन तगड़े सिस्टम एक साथ हुए एक्टिव, इतने दिनों तक कराएंगे जोरदार बारिश

Kanak Durga Jha | Aug 29, 2024, 13:28 IST
Weather Update 3 system active for heavy rain
छत्तीसगढ़ में मानसून का एक बार फिर प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। लगातार अच्छी बारिश होने के बाद प्रदेश में एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव हो गए है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में मानसून का एक बार फिर प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। लगातार अच्छी बारिश होने के बाद प्रदेश में एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव हो गए है। इसे देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में भयंकर बारिश होने के आसार है। वहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी आशंका जताई जा रही है।



प्रदेश के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम का हाल देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद और बीजापुर में भारी बारिश हो सकती है। तीन अलग-अलग खतरनाक सिस्टम एक्टिव होने की वजह से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश होगी। दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।




छत्तीसगढ़ में अब तक इतनी हुई बारिश...

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 892.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 28 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1862.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 497.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।



राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 909.1 मिमी, बलरामपुर में 1312.8 मिमी, जशपुर में 767.5 मिमी, कोरिया में 927.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 904.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



इसी प्रकार, रायपुर जिले में 740.6 मिमी, बलौदाबाजार में 928.1 मिमी, गरियाबंद में 838.2 मिमी, महासमुंद में 680.8 मिमी, धमतरी में 778.3 मिमी, बिलासपुर में 840.0 मिमी, मुंगेली में 938.8 मिमी, रायगढ़ में 867.3 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 523.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 981.8 मिमी, सक्ती 843.3 मिमी, कोरबा में 1208.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 905.4 मिमी, दुर्ग में 533.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



कबीरधाम जिले में 699.6 मिमी, राजनांदगांव में 869.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 981.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 643.4 मिमी, बालोद में 908.3 मिमी, बेमेतरा में 496.2 मिमी, बस्तर में 925.7 मिमी, कोण्डागांव में 849.6 मिमी, कांकेर में 1064.9 मिमी, नारायणपुर में 1002.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 1110.6 मिमी और सुकमा जिले में 1193.0 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh weather today
  • मौसम विभाग की भविष्यवाणी
  • मौसम विभाग
  • Heavy rain alert
  • heavy rain alert in CG
  • CG weather
  • Heavy rain alert in 9 districts
  • मौसम विभाग का अलर्ट
  • Heavy rain and flood alert
  • heavy rain
  • Chhattisgarh Weather Alert
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • Changed Weather
  • मौसम विभाग की चेतावनी
  • yellow alert
  • yellow alert in 19 districts
  • Heavy rain alert in Chhattisgarh
  • cg Weather News
  • Changes in the weather of Chhattisgarh
  • rain yellow alert
  • Chhattisgarh weather forecast
  • CG Weather Today
  • CG Weather Update
  • CG Weather Forecast