Weather Update : रिमझिम गिरे सावन... वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी

Kanak Durga Jha | Aug 02, 2025, 13:15 IST
Weather Update Alert issued heavy rain with thunderstorm
छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां फिलहाल धीमी पड़ गई हैं, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के बाद प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में अगले तीन से चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद प्रदेश भर में तेज बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है। रायपुर में घने बादल छाए हुए हैं, सुबह रिमझिम बारिश हुई। सरगुजा संभाग के जिलों में आज गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।



मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बेमेतरा, रायगढ़, कोरिया, सूरजपुर सहित उत्तर छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।



पिछले पांच दिनों में सिर्फ 24.1 MM पानी बरसा

28 जुलाई तक 603 MM औसत बारिश प्रदेश में हुई थी। 29 जुलाई को यही आंकड़ा 611.5 MM और 30 जुलाई को 623 MM, 31 जुलाई को 627.1MM तक पहुंचा और एक अगस्त को 629.2 MM बारिश ही हुई।



यानी 28 और 29 जुलाई के बीच 8.5 MM, 29 और 30 जुलाई के बीच 11.5 MM, 30 से 31 जुलाई के बीच 4.1MM, 31 से 01 जुलाई के बीच 2MM बारिश हुई। यानी 28 जुलाई से 01 अगस्त के बीच सिर्फ 26.1 MM औसत बारिश ही दर्ज की गई।



  • फिर से लौटेगी तेज बारिश – अगले 3-4 दिन हल्की बारिश के बाद फिर से सक्रिय होगा मानसून
  • सरगुजा में भारी बारिश की संभावना – गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं
  • 10 जिलों में यलो अलर्ट – बिजली गिरने और भारी बारिश को लेकर चेतावनी
  • जुलाई में रिकॉर्ड स्तर की बारिश – 459 मिमी वर्षा, पिछले 10 वर्षों में दूसरी सबसे ज्यादा
  • मानसून रहेगा लंबा – समय से पहले पहुंचा मानसून, अब लंबी अवधि तक सक्रिय रहने की उम्मीद


लंबा रह सकता है मानसून

मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। इस साल 8 दिन पहले यानी 24 मई को ही केरल पहुंच गया था। मानसून के लौटने की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर है। अगर इस साल अपने नियमित समय पर ही लौटता है तो मानसून की अवधि 145 दिन रहेगी। इस बीच मानसून ब्रेक की स्थिति ना हो तो जल्दी आने का फायदा मिलता सकता है।



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों का मौसम कैसा रहने वाला है?
    अगले 3-4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
  2. किन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी हुआ है?
    बेमेतरा, रायगढ़, कोरिया, सूरजपुर सहित उत्तर छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी है।
  3. जुलाई महीने में छत्तीसगढ़ में कितनी बारिश हुई?
    जुलाई में कुल 459 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Weather update | Chhattisgarh weather update | CG Weather Update | CG Today Weather Update | Chhattisgarh weather update today | weather update news | Weather Updates | Weather Update Today



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • weather update news
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update