Weather Update : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी... बारिश पर लगा ब्रेक, इस दिन एक्टिव होगा सिस्टम

Kanak Durga Jha | Sept 12, 2024, 17:51 IST
Weather Update brakes on rain
Chhattisgarh Weather Update : मौसम विज्ञानियों के अनुसार राज्य में सक्रिय सिस्टम मध्य प्रदेश की ओर बढ़ गया है। इस वजह से फिलहाल अभी बारिश से राहत रहेगी।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लेकिन, अब बारिश पर ब्रेक लग गई है। प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राज्य में सक्रिय सिस्टम मध्य प्रदेश की ओर बढ़ गया है। इस वजह से फिलहाल अभी बारिश से राहत रहेगी। मौसम शुष्क होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे गर्मी परेशान करेगी। लेकिन, उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।




प्रदेश में इतने औसत हुई बारिश

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1065.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 12 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2277.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 542.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।



राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 954.7 मिमी, बलरामपुर में 1390.8 मिमी, जशपुर में 833.6 मिमी, कोरिया में 962.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 970.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।




इसी प्रकार, रायपुर जिले में 905.9 मिमी, बलौदाबाजार में 1122.1 मिमी, गरियाबंद में 1013.4 मिमी, महासमुंद में 849.6 मिमी, धमतरी में 975.2 मिमी, बिलासपुर में 928.7 मिमी, मुंगेली में 1044.8 मिमी, रायगढ़ में 948.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 616.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1128.4 मिमी, सक्ती 947.6 मिमी, कोरबा में 1304.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1091.7 मिमी, दुर्ग में 627.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



कबीरधाम जिले में 849.3 मिमी, राजनांदगांव में 1074.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1195.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 810.8 मिमी, बालोद में 1126.1 मिमी, बेमेतरा में 569.7 मिमी, बस्तर में 1218.0 मिमी, कोण्डागांव में 1114.5 मिमी, कांकेर में 1359.8 मिमी, नारायणपुर में 1337.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 1462.8 मिमी और सुकमा जिले में 1616.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh weather today
  • Chhattisgarh Weather News
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • Chhattisgarh Weather Alert
  • Weather Update Chhattisgarh
  • Chhattisgarh Weather change
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • weather update news
  • Chhattisgarh weather forecast
  • Chhattisgarh Weather
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update
  • Chhattisgarh Weather Report