Weather Update : मानसून पर लगा ब्रेक ! जानिए अब कब होगी बारिश....

Kanak Durga Jha | Sept 29, 2024, 16:49 IST
Weather Update break on monsoon chhattisgarh
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लग गया है। प्रदेश में बारिश का सिस्टम अब खत्म हो गया है। इसके चलते अब तापमान बड़ रहा है।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लग गया है। प्रदेश में बारिश का सिस्टम अब खत्म हो गया है। इसके चलते अब तापमान बड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन आज (रविवार) और कल (सोमवार) को मौसम ड्राई रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं पर बौछारें पड़ सकती हैं।





ये खबर भी पढ़िए... कार की टक्कर से 10 फीट ऊपर उछला 11वीं का छात्र... सोशल मीडिया में वीडियो वायरल



प्रदेश में इतनी औसत हुई बारिश



एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1163.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 28 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2376.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।



राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 633.9 मिमी, सूरजपुर में 1160.4 मिमी, बलरामपुर में 1729.8 मिमी, जशपुर में 1064.0 मिमी, कोरिया में 1122.1 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1086.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।





इसी प्रकार, रायपुर जिले में 954.4 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1098.1 मिमी, महासमुंद में 969.0 मिमी, धमतरी में 1033.5 मिमी, बिलासपुर में 991.2 मिमी, मुंगेली में 1114.7 मिमी, रायगढ़ में 1108.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.4 मिमी, सक्ती 1061.7 मिमी, कोरबा में 1417.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1206.7 मिमी, दुर्ग में 655.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



कबीरधाम जिले में 921.4 मिमी, राजनांदगांव में 1128.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1237.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 855.8 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1264.9 मिमी, कोण्डागांव में 1199.2 मिमी, कांकेर में 1421.8 मिमी, नारायणपुर में 1448.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 1515.3 मिमी और सुकमा जिले में 1673.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh weather today
  • Chhattisgarh Weather News
  • Chhattisgarh weather update
  • Heavy rain alert
  • CG weather
  • heavy rain
  • Chhattisgarh Weather Alert
  • Chhattisgarh Weather change
  • Changed Weather
  • weather
  • cg Weather News
  • Changes in the weather of Chhattisgarh
  • Chhatisgarh weather
  • Chhattisgarh weather forecast
  • CG Weather Today
  • Chhattisgarh Weather
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update
  • CG Weather Forecast
  • Chhattisgarh Weather Report