Weather Update : अगले 24 घंटे बाद होगी ताबड़तोड़ बारिश, ओले गिरेंगे

Kanak Durga Jha | Apr 01, 2025, 14:24 IST
Weather Update heavy rain alert Hail fall the sootr
Weather Update : 2 अप्रैल से मौसम बदला रहेगा। प्रदेश के सभी पांच संभागों के जिलों में अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ओले गिर सकते हैं।

Weather Update : छत्तीसगढ़ में कल यानी 2 अप्रैल से मौसम बदला रहेगा। प्रदेश के सभी पांच संभागों के जिलों में अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ओले गिर सकते हैं। बुधवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बदले मौसम का असर पूरे प्रदेश में ही देखने को मिलेगा। वहीं अगले 2 दिनों तक दिन का तापमान स्थिर रहेगा। उसके बाद 2 से 3 डिग्री गिरावट होगी।



यह खबर भी पढ़ें....अस्पताल निर्माण के टेंडर में करोड़ों की गड़बड़ी, MLA ने CM को लिखा पत्र



इसलिए ऐसा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक टर्फ दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक गुजर रहा है। वहीं, यहां से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदलेगा। आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को दिन का टेम्प्रेचर 40.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा और प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 1.4 डिग्री अधिक था।



यह खबर भी पढ़ें....5 राज्यों की मोस्ट वांटेड वकील महिला नक्सली ढेर, पहली बार ऐसा एनकाउंटर



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में मौसम कब से बदलने की संभावना है?
    छत्तीसगढ़ में मौसम 2 अप्रैल से बदलने की संभावना है।
  2. छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के कारण क्या होगा?
    मौसम में बदलाव के कारण अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, ओले गिर सकते हैं, और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।
  3. अगले 2 दिनों तक छत्तीसगढ़ का तापमान कैसे रहेगा?
    अगले 2 दिनों तक छत्तीसगढ़ का दिन का तापमान स्थिर रहेगा, उसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

यह खबर भी पढ़ें....



CGPSC: 110.65 अंक पर इस बार मेंस में एंट्री, पिछले साल 136.91 था कट ऑफ



नक्सलियों के The End के लिए शाह आ रहे बस्तर... कमांडर्स को देंगे मंत्र



CG Weather Update | CG Today Weather Update | Chhattisgarh weather update | Chhattisgarh weather update today | imd weather update | weather update news | Weather Update Chhattisgarh | Weather Updates | Weather Update Today | छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट | मौसम विभाग का अलर्ट | मौसम विभाग अपडेट



Tags:
  • मौसम विभाग
  • Chhattisgarh weather update
  • मौसम विभाग अपडेट
  • Weather update
  • मौसम विभाग का अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • Weather Update Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • बारिश
  • weather update news
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update