Weather Update : मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी... जमकर बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी

Kanak Durga Jha | Aug 27, 2025, 07:00 IST
Weather Update Heavy rain expected alert issued
Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, बस्तर समेत कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 27 अगस्त से बारिश की गतिविधि और तेज होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि 27 अगस्त से वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होगी। ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे मानसूनी गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।



तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर और कोरिया जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां बिजली गिरने, गर्जन-तड़ित और अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है।




इन जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी

येलो अलर्ट के अंतर्गत सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।



अगले 7 दिनों तक बारिश, 27 अगस्त से और तेज होगी गतिविधि

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे सप्ताह प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 27 अगस्त से बारिश की गतिविधि और तेज होने की संभावना है, जिससे कई स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।



तीन सक्रिय तंत्र से बदल रहा मौसम

ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। हरियाणा से उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका सक्रिय है। मानसून द्रोणिका बीकानेर से प्रयागराज, डाल्टनगंज होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।



Weather update | CG Weather Update | CG Today Weather Update | Chhattisgarh weather update | imd weather update | Chhattisgarh weather update today



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update