Weather Update : मौसम विभाग का ताजा अपडेट, अगले 17 घंटे तक जमकर बरसेंगे बादल, ऑरेंज अलर्ट जारी

Kanak Durga Jha | Sept 13, 2024, 17:19 IST
Weather Update heavy rain for 17 hours
Chhattisgarh Weather Update : बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के कई जिलों में आज जोरदार बारिश होगी।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के कई जिलों में आज जोरदार बारिश होगी। इसके साथ ही वज्रपात होने की भी संभावना है। इसे लेकर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि बलरामपुर, दुर्ग, गरियाबंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव में भारी बारिश हो सकती है। वहीं दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर में भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।




प्रदेश में इतने औसत हुई बारिश

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1066.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 13 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2278.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 544.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।



राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 961.6 मिमी, बलरामपुर में 1391.7 मिमी, जशपुर में 836.0 मिमी, कोरिया में 964.9 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 974.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



इसी प्रकार, रायपुर जिले में 905.9 मिमी, बलौदाबाजार में 1122.1 मिमी, गरियाबंद में 1013.7 मिमी, महासमुंद में 849.6 मिमी, धमतरी में 975.6 मिमी, बिलासपुर में 928.8 मिमी, मुंगेली में 1044.8 मिमी, रायगढ़ में 948.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 616.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1128.4 मिमी, सक्ती 947.6 मिमी, कोरबा में 1304.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1092.6 मिमी, दुर्ग में 627.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



कबीरधाम जिले में 849.3 मिमी, राजनांदगांव में 1074.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1195.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 810.8 मिमी, बालोद में 1126.1 मिमी, बेमेतरा में 569.7 मिमी, बस्तर में 1218.2 मिमी, कोण्डागांव में 1114.8 मिमी, कांकेर में 1359.9 मिमी, नारायणपुर में 1337.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 1462.8 मिमी और सुकमा जिले में 1616.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • heavy rain alert in CG
  • Heavy rain alert in Bastar
  • heavy rain
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • heavy rainfall
  • Heavy rain alert in Chhattisgarh
  • weather update news
  • Heavy rain Forecast
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update