Weather Update : मौसम विभाग का ताजा अपडेट, अगले 36 घंटे तक जमकर बरसेंगे बादल, yellow Alert जारी

Kanak Durga Jha | Sept 07, 2024, 13:43 IST
Weather Update heavy rain for 36 hours
Chhattisgarh Weather Update : मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज भी जोरदार बारिश होगी। इसे देखते हुए सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून मेहरबान है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। अच्छी बारिश से नदी-नाले उफान पर है। वहीं बस्तर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। चारों तरफ लबालब पानी भरा हुआ है। इस वजह से कई गांवों का सपरक शहरी इलाकों से टूट गया है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश का सड़क संपर्क भी दूसरे राज्यों से टूट गया है।



प्रदेश में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज भी जोरदार बारिश होगी। इसे देखते हुए सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और गरियाबंद में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों तक रायपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा।





छत्तीसगढ़ में इतने औसत हुई बारिश

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 948.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 06 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1993.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 504.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।



राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 520.7 सूरजपुर जिले में 925.5 मिमी, बलरामपुर में 1362.0 मिमी, जशपुर में 806.4 मिमी, कोरिया में 940.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 947.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



इसी प्रकार, रायपुर जिले में 777.0 मिमी, बलौदाबाजार में 959.0 मिमी, गरियाबंद में 910.8 मिमी, महासमुंद में 733.4 मिमी, धमतरी में 821.2 मिमी, बिलासपुर में 870.2 मिमी, मुंगेली में 981.9 मिमी, रायगढ़ में 902.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 554.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1048.2 मिमी, सक्ती 888.4 मिमी, कोरबा में 1254.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1008.3 मिमी, दुर्ग में 549.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



कबीरधाम जिले में 760.7 मिमी, राजनांदगांव में 897.3 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1024.0 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 660.6 मिमी, बालोद में 954.8 मिमी, बस्तर में 1041.3 मिमी, कोण्डागांव में 919.6 मिमी, कांकेर में 1107.9 मिमी, नारायणपुर में 1059.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 1240.1 मिमी और सुकमा जिले में 1356.6 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • मौसम विभाग
  • Chhattisgarh weather update
  • मौसम विभाग अपडेट
  • Weather update
  • Heavy rain alert
  • heavy rain alert in CG
  • Heavy rain alert in Bastar
  • मौसम विभाग का अलर्ट
  • heavy rain
  • भारतीय मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • मौसम विभाग की चेतावनी
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • heavy rainfall
  • yellow alert
  • heavy rain fall in indore
  • Heavy rain alert in Chhattisgarh
  • weather update news
  • rain yellow alert
  • Heavy rain Forecast
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update