Weather Update : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे तक जमकर बरसेंगे बादल, ऑरेंज Alert जारी

Kanak Durga Jha | Sept 02, 2024, 15:44 IST
Weather Update heavy rain for 48 hours
CG Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटे तक जमकर बारिश होगी। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई जा रही है।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून मेहरबान है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। कई जिलों में लगातार बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई है। कहीं हल्की-फुल्की तो कहीं जोरदार बारिश हो रही है। इसी बीच बारिश को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है।



अगले 48 घंटे तक होगी जोरदार बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटे तक जमकर बारिश होगी। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई जा रही है। मौमस का हाल देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई जिलों में अगले तीन दिनों तक हल्की-फुल्की बारिश का आसार है।



इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 48 के लिए बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि, बस्तर को छोड़कर प्रदेश के अन्य राज्यों में वर्षा की गतिविधियां कमजोर रहेंगी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे।



गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहेगा। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान सुकमा का 34.3 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम तापमान पेंड्रा रोड का 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • मौसम विभाग
  • Chhattisgarh weather update
  • मौसम विभाग अपडेट
  • Weather update
  • Heavy rain alert
  • heavy rain alert in CG
  • मौसम विभाग का अलर्ट
  • heavy rain
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • Weather Update Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • मौसम विभाग का अनुमान
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • heavy rainfall
  • Heavy rain alert in Chhattisgarh
  • weather update news
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today