Weather Update : मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 1,2,3 सितंबर को जमकर बरसेंगे बादल, ऑरेंज-येलो Alert जारी

Kanak Durga Jha | Sept 01, 2024, 16:19 IST
Weather Update heavy rain in 1,2,3 september
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में आज जमकर बारिश होगी। इसे देखते हुए 11 जिलों में आज 4 जिलों के लिए ऑरेंज और 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में आज यानी 1 सितंबर (दिन - रविवार) जमकर बारिश होगी। इसे देखते हुए 11 जिलों में आज 4 जिलों के लिए ऑरेंज और 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि, आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा।



यहा बना हुआ है सिस्टम

उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों पर अवदाब क्षेत्र के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में औसत से 4 प्रतिशत अधिक बारिश अब तक हो चुकी है।



प्रदेश में अब तक इतने औसत हुई बारिश


राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 921.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 1 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1933.8 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 500.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 508.5, सूरजपुर जिले में 920.3 मिमी, बलरामपुर में 1332.2 मिमी, जशपुर में 795.7 मिमी, कोरिया में 934.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 931.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



इसी प्रकार, रायपुर जिले में 746.4 मिमी, बलौदाबाजार में 951.3 मिमी, गरियाबंद में 888.4 मिमी, महासमुंद में 727.1 मिमी, धमतरी में 791.7 मिमी, बिलासपुर में 846.6 मिमी, मुंगेली में 956.7 मिमी, रायगढ़ में 892.3 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 539.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 999.1 मिमी, सक्ती 858.2 मिमी, कोरबा में 1226.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 977.5 मिमी, दुर्ग में 545.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



कबीरधाम जिले में 739.9 मिमी, राजनांदगांव में 874.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 982.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 649.4 मिमी, बालोद में 912.7 मिमी, बस्तर में 970.7 मिमी, कोण्डागांव में 872.8 मिमी, कांकेर में 1078.4 मिमी, नारायणपुर में 1024.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 1200.5 मिमी और सुकमा जिले में 1305.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • मौसम विभाग
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • Heavy rain alert
  • heavy rain alert in CG
  • Heavy rain alert in Bastar
  • Heavy rain alert in 9 districts
  • heavy rain
  • भारतीय मौसम विभाग
  • भारत मौसम विभाग का पूर्वानुमान
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • indore weather update
  • Heavy rain alert in Chhattisgarh
  • weather update news
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update