Weather Update : मौसम विभाग का ताजा अपडेट, जमकर बरसेंगे बादल... Yellow Alert जारी

Kanak Durga Jha | Sept 04, 2024, 15:21 IST
Weather Update heavy rain in Chhattisgarh
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर नया अपडेट है। प्रदेश के कई जिलों में आज अच्छी बारिश होने के आसार है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर नया अपडेट है। प्रदेश के कई जिलों में आज अच्छी बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। सरगुजा और सुकमा जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कल यानी गुरुवार से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।





प्रदेश में इतनी औसत हुई बारिश

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 928.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 04 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1952.9 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 500.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।



राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 509.4 सूरजपुर जिले में 921.5 मिमी, बलरामपुर में 1333.4 मिमी, जशपुर में 796.6 मिमी, कोरिया में 936.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 936.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



इसी प्रकार, रायपुर जिले में 747.7 मिमी, बलौदाबाजार में 951.3 मिमी, गरियाबंद में 896.6 मिमी, महासमुंद में 727.9 मिमी, धमतरी में 802.0 मिमी, बिलासपुर में 847.2 मिमी, मुंगेली में 957.0 मिमी, रायगढ़ में 893.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 540.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1002.7 मिमी, सक्ती 858.2 मिमी, कोरबा में 1228.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 983.9 मिमी, दुर्ग में 547.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



कबीरधाम जिले में 747.0 मिमी, राजनांदगांव में 894.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 998.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 653.6 मिमी, बालोद में 929.4 मिमी, बस्तर में 991.4 मिमी, कोण्डागांव में 887.6 मिमी, कांकेर में 1088.0 मिमी, नारायणपुर में 1044.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 1223.3 मिमी और सुकमा जिले में 1324.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • मौसम विभाग की भविष्यवाणी
  • मौसम विभाग
  • Chhattisgarh weather update
  • मौसम विभाग अपडेट
  • Weather update
  • Heavy rain alert
  • heavy rain alert in CG
  • मौसम विभाग का अलर्ट
  • heavy rain alert in 4 districts
  • Weather Department has Issued Heavy Rain Alert
  • heavy rain alert in 3 districts
  • मौसम विभाग न्यूज
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • मौसम विभाग का अनुमान
  • मौसम विभाग की चेतावनी
  • मौसम विभाग तापमान अनुमान
  • Weather Updates
  • मौसम विभाग में बड़ा बदलाव
  • Weather Update Today
  • Heavy rain alert in Chhattisgarh
  • weather update news
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update