Weather Update : मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी... वज्रपात के साथ होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

Kanak Durga Jha | Aug 04, 2025, 08:49 IST
Weather Update heavy rain with thunderstorms alert issued
Weather Update : छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे में सरगुजा संभाग के सभी जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हुई है। लेकिन बलरामपुर में सबसे ज्यादा पानी बरसा है।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आज भारी हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरी-दक्षिणी हिस्से के 16 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। बाकी बचे मध्य हिस्सों के जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। मध्य हिस्से में चार दिन बाद अच्छी बारिश होने की संभावना है।



छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे में सरगुजा संभाग के सभी जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हुई है। लेकिन बलरामपुर में सबसे ज्यादा पानी बरसा है। इसके अलावा प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। यही स्थिति अगले चार से पांच दिन और बनी रहेगी। मध्य छत्तीसगढ़ में कम बारिश होगी।



पिछले 6 दिनों में सिर्फ 30.1 MM औसत बारिश

28 जुलाई तक 603 MM औसत बारिश प्रदेश में हुई थी। 29 जुलाई को यही आंकड़ा 611.5 MM और 30 जुलाई को 623 MM, 31 जुलाई को 627.1MM तक पहुंचा और एक अगस्त को 629.2 MM बारिश ही हुई। 2 अगस्त को बारिश का आंकड़ा सिर्फ 633 MM तक ही पहुंच पाया।



हालांकि 3 अगस्त को बारिश के आंकड़े में कुछ बढ़ोत्तरी हुई है। लगभग 7MM बारिश प्रदेश में रिकॉर्ड की गई। जो पिछले चार दिनों से हो रही बारिश से बेहतर है। दरअसल, 28 और 29 जुलाई के बीच 8.5 MM, 29 और 30 जुलाई के बीच 11.5 MM, 30 से 31 जुलाई के बीच 4.1MM, 31 से 01 अगस्त के बीच 2MM बारिश हुई।



वहीं 1 अगस्त से 2 अगस्त के बीच सिर्फ 4MM बारिश हुई। 02 से 03 अगस्त के बीच 7 MM बारिश हुई है। यानी 28 जुलाई से 03 अगस्त के बीच सिर्फ 37.1 MM औसत बारिश ही दर्ज की गई।



  • बलरामपुर: सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर जिले में
  • अलर्ट: 16 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
  • मध्य छत्तीसगढ़: चार दिन बाद बारिश की उम्मीद
  • पिछली बारिश: 6 दिन में सिर्फ 37.1 मिमी बारिश
  • जुलाई का रिकॉर्ड: 10 साल में तीसरी बार 400 मिमी पार


पिछले 10 सालों में सिर्फ 2 बार ही जुलाई में बारिश का आंकड़ा 400MM पार हुआ है। 2023 में जुलाई माह में प्रदेश में सबसे ज्यादा 566.8MM पानी बरसा था। इससे पहले 2016 में 463.3MM पानी गिरा था।



FAQ

  1. बलरामपुर जिले में क्या मौसम पूर्वानुमान है?
    बलरामपुर में भारी बारिश की संभावना है और अलर्ट जारी हुआ है।
  2. छत्तीसगढ़ में पिछले 6 दिनों में औसत बारिश कितनी हुई है?
    सिर्फ 37.1 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।
  3. जुलाई महीने में कितनी बारिश दर्ज की गई?
    कुल 453.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
  4. राज्य में अब तक कुल कितनी बारिश हुई है?
    1 जून से 30 जुलाई तक कुल 623.1 मिमी बारिश हुई है।

Weather update | CG Today Weather Update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | Chhattisgarh weather update today | imd weather update | Weather Updates | Weather Update Today | छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • मौसम विभाग
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update