Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट... 4 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल

Kanak Durga Jha | Sept 02, 2025, 08:35 IST
Weather Update It will rain heavily for 4 days
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर अपना जलवा दिखाने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जगहों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है।



जानिए आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त से बारिश की गतिविधियां बढ़ीं हैं और कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश के साथ-साथ गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।



येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।



कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना

बता दें कि पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी, जिसमें अधिकतम तापमान दुर्ग में और न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट देते हुए एक बार फिर राज्य में बारिश की संभावना जताई है। जहां कई जगहों पर भारी बारिश तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।



कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना

1 सितंबर की बात करें तो ज़्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं कई जगहों पर शाम को अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। रायपुर और बिलासपुर में भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी बारिश तो कभी गर्मी परेशान कर रही है। अगले दो दिनों में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।



Weather update | CG Today Weather Update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | Chhattisgarh weather update today | imd weather update | Weather Updates | Weather Update Today



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update