Weather Update : मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी... , कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट

Kanak Durga Jha | Aug 29, 2025, 08:52 IST
Weather Update Torrential rain warning issued lightning alert many districts
अगले 24 घंटों में इसके ओडिशा से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं, मानसून द्रोणिका बीकानेर, वनस्थली, दमोह, पेंड्रा रोड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

ओडिशा तट से सटे बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के असर से छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पिछले 24 घंटों से भारी से अति भारी वर्षा का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इस स्थिति के बने रहने की संभावना जताई है। इसके बाद बारिश में कमी आने का अनुमान है। वहीं, रायपुर समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।



दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, सुकमा में 21 सेमी

पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के जिलों में कई जगह भारी से अति भारी वर्षा हुई। सुकमा में 21 सेमी, बास्तानार में 20 सेमी और लोहांडीगुड़ा में 19 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, दरभा में 17 सेमी, गीदम और कोटा में 16 सेमी बारिश हुई।



अन्य जिलों में भी झमाझम, दुर्ग संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा

दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में भी भारी वर्षा दर्ज की गई, जबकि अन्य संभागों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान 33.0°C बिलासपुर में और न्यूनतम तापमान 20.5°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया।




बंगाल की खाड़ी से सक्रिय निम्न दबाव

मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बीते दिनों दोपहर तक सक्रिय रहा। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों में इसके ओडिशा से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं, मानसून द्रोणिका बीकानेर, वनस्थली, दमोह, पेंड्रा रोड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।



CG Today Weather Update | Weather update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update today | Chhattisgarh weather update | imd weather update | Weather Update Today | Weather Updates



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update