रील सांसों से ज्यादा जरुरी... ! वीडियो बनाते समय फिसला पैर, 40 फीट नीचे गिरा

Kanak Durga Jha | Jul 27, 2025, 18:43 IST
While making reel foot slipped fell 40 feet down Dhasgud waterfall
छत्तीसगढ़ के धसगुड़ जलप्रपात में एक बेहद खतरनाक हादसा सामने आया है। रील बनाते समय एक युवक झरने की 40 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी चार हड्डियां टूट गईं।

बलौदाबाजार जिले के धसगुड़ जलप्रपात पर एक युवक 40 फीट ऊंचाई से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे में उसके शरीर की चार हड्डियां टूट गईं। 26 जुलाई को निखिल साहू (18 साल) अपने दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था, तभी नहाने के दौरान घटना हुई। इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है।



बताया जा रहा है सभी दोस्त मस्ती कर रहे थे। तभी निखिल रील बनाने के लिए टॉप में चढ़कर छलांग लगाने वाला था। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से वह सीधे 40 फीट नीचे गिर गया। उसके कमर और दोनों हाथ में सबसे ज्यादा चोट आई है। बताया जा रहा है कि वह ऊंचाई से डरता था लेकिन वीडियो बनाने ऊपर चढ़ा था।



अभी हालत स्थिर

वीडियो में देखा जा सकता है कि बहुत से लोग झरने के नीचे नहा रहे है। झरने के टॉप में भी कुछ लड़के खड़े थे, तभी निखिल अचानक फिसल कर सीधे गिर जाता है। इस दौरान पानी में खून के निशान भी दिखे।



घटना के बाद दोस्तों ने उसे पानी से बाहर निकाला और तुरंत निजी अस्पताल ले गए है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अभी स्थिर है। बताया जा रहा है निखिल छेरकापुर गांव का रहने वाला है।



रील बनाने गया, जिंदगी खतरे में डाल दी- निखिल ऊपर चढ़ा, बैलेंस बिगड़ते ही नीचे गिरा।

चार हड्डियां टूटीं, हालत स्थिर- दोनों हाथ और कमर बुरी तरह से चोटिल।

वीडियो में कैद हुआ हादसा- झरने के नीचे खड़े लोग देख नहीं पाए बचाव का मौका।

बिना चेतावनी बोर्ड, नहीं कोई सुरक्षा घेरा- न झरने के पास बैरिकेडिंग, न कोई गार्ड।

हर मानसून में भीड़, पर इंतजाम नदारद- हादसे का एक कारण यह भी बनकर सामने आया।





जलप्रपात में नहीं था चेतावनी बोर्ड

स्थानीय लोगों का कहना है कि चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग जैसे उपाय न होने से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रशासन इन पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर है।



धसगुड़ जलप्रपात बलौदाबाजार | धसगुड़ जलप्रपात से गिरा युवक | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update | CG News | cg news update | cg news today



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today
  • धसगुड़ जलप्रपात बलौदाबाजार
  • धसगुड़ जलप्रपात से गिरा युवक