छत्तीसगढ़ में पश्चिम बंगाल जैसी घटना, अर्धनग्न मिली महिला की लाश... प्राइवेट पार्ट में घुसा दी लकड़ी

Kanak Durga Jha | Aug 16, 2024, 19:45 IST
woman Dead body half naked wood in private part
छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महिला की अर्धनग्न लाश मिली है। महिला की लाश की हालत देख बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली हुई है।

छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिस तरह पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई, ठीक उसी तरह छत्तीसगढ़ में महिला की लाश मिली है। लाश को देखकर यह स्पष्ट साबित हो रहा है कि, महिला का बलात्कार कर हत्या किया गया है। महिला की अर्धनग्न लाश मिली है। महिला की लाश की हालत देख बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली हुई है।



प्राइवेट पार्ट में डली हुई थी लकड़ी

मृत महिला की लाश जंगलों के झाड़ियों के पीछे मिली। महिला के प्राइवेट पार्ट में लड़की घुसी हुई मिली। जिसे देखने के बाद पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात होने की आशंका है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शुक्रवार को एक महिला का अर्धनग्न शव घर से करीब एक किमी दूर झाड़ियों में मिला है।





मौके पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम

यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस ने महिला की लाश को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो फौरन फॉरेंसिक की टीम को घटनास्थल बुलाया गया। लाश को देखकर फॉरेंसिक टीम का कहना है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला की उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।



लाश देखकर दहल उठा दिल

जांजगीर-चांपा में शुक्रवार को एक महिला का अर्धनग्न शव घर से करीब एक किमी दूर झाड़ियों में मिला है। स्थानीय निवासी महिला गुरुवार शाम करीब 8 बजे किसी काम से घर से निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। परिजनों का कहना था कि पहले कहीं चली जाती थी तो देर से लौट भी आती थी। महिला शराब पीने की आदी थी। उसे किसी युवक के साथ जाते हुए देखा था।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



देखें ये विडियो





Tags:
  • crime news
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • crime news today
  • छत्तीसगढ़ में बंगाल वाली घटना
  • अर्धनग्न मिली महिला की लाश
  • प्राइवेट पार्ट में घुसा दी लकड़ी