न दया न डर, नाबालिग रोती रही और महिला रोज करवाती थी जिस्म का धंधा...

Kanak Durga Jha | Sept 30, 2024, 17:15 IST
woman made minor prostitution every day raipur
Minor Forced Prostitution In Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग से दो महिलाएं जबरन जिस्म का धंधा करवा रही थी।

Minor Forced Prostitution In Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग से दो महिलाएं जबरन जिस्म का धंधा करवा रही थी। बताया जा रहा है कि नाबालिग मानसिक रूप से कमजोर है। इसका गलत फायदा उठाकर दो महिलाओं ने कई बार नाबालिग से गंदा काम करवाया। पुलिस की कार्रवाई के बाद यह भी खुलासा हुआ की दोनों महिला देह व्यापार का काम करवाती थी।




नाबालिग से कई बार करवाया धंधा

यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दो महिलाओं को नाबालिग बच्ची से देह व्यापार करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद जानकारी दी कि, बच्ची मानसिक रूप से कमजोर है और महिलाएं नाबालिग से देह व्यापार का काम करवाती थी। धंधा करवाने के लिए महिलाएं नाबालिग को अलग-अलग जगह ले जाती थी।





पिछले कुछ महीनों से प्रदेश में दुष्कर्म, चोरी-डकैती और अन्य अपराधों का मामला बढ़ता ही जा रहा है। अपराधी खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन से बदमाश निडर हो गए हैं। वहीं तेलीबांधा धीरे-धीरे क्राइम स्पॉट बनता जा रहा है। पहले होटलों में देह व्यापार का खुलासा होने के बाद तेलीबांधा इलाके में कत्ल के वारदात भी बढ़ गए। इस बार नाबालिग बच्ची से धंधा करवाने का मामला भी सामने आया है।



बता दें कि इस मामले का खुलासा भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा किया गया है। खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। वहीं कार्रवाई में दुष्कर्मियों की जांच-पड़ताल जारी है। फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • rape case
  • raipur rape case
  • chhattisgarh rape case
  • cg rape case
  • chhattisagrh rape case
  • Chhattisgarh Raipur Rape
  • Minor Forced Prostitution In Raipur
  • prostitution in raipur
  • Minor Forced Prostitution
  • Minor Forced Prostitution in chhattisgarh
  • जिस्म का धंधा
  • नाबालिग से जबरन जिस्म का धंधा