छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को मिलेंगे 10 लाख रुपए, सीएम विष्णुदेव साय ने की घोषणा
RAIPUR. विश्व कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो रही है। इस टीम को विजेता बनाने में छत्तीसगढ़ की एक बेटी ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। छत्तीसगढ़ की आकांक्षा सत्यवंशी टीम की मुख्य फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट हैं। टीम की सफलता में उन्होंने अहम योगदान दिया है।
इस खास योगदान को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने आकांक्षा को दस लाख रुपए की सम्मान राशि देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आकांक्षा को प्रदेश का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने राज्य का नाम रोशन किया है।
आकांक्षा सत्यवंशी का परिचय
आकांक्षा सत्यवंशी, छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की रहने वाली हैं। उनका काम मुख्यत: खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी पर था। उनकी मेहनत और वैज्ञानिक तरीका ही था, जिसने महिला क्रिकेट टीम को मजबूती दी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।
यह खबरें भी पढ़ें..
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: आईएएस और आईपीएस अफसरों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
खुशखबरी: छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाई पीएम आवास की राशि, मकान बनाने मिलेंगे अब इतने रूपए
मुख्यमंत्री साय ने कहा : आकांक्षा 'छत्तीसगढ़ का गौरव'
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में, पूरे देश में जश्न का माहौल है। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अपनी बेटी के योगदान को सराहते हुए एक बड़ी घोषणा की है। सीएम साय ने कहा कि आकांक्षा अब प्रदेश की हजारों बेटियों के लिए इंस्प्रेशन है। आकांक्षा ने यह बता दिया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां भी किसी से कम नहीं है।
छत्तीसगढ़ की बेटी की इस उपलब्धि को ऐेसे समझें
|
₹10 लाख सम्मान राशि की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आकांक्षा सत्यवंशी की उपलब्धि पर राज्य सरकार की ओर से 10 लाख रुपए की सम्मान राशि देने का निर्णय लिया है। सीएम साय ने कहा, आकांक्षा सत्यवंशी ने अपने समर्पण, सेवा से यह सिद्ध किया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में देश का गौरव बन सकती हैं। उनकी उपलब्धि को देखते हुए राज्य सरकार ने 10 लाख की सम्मान राशि देने का निर्णय लिया है।
यह खबरें भी पढ़ें..
भारत की बेटियों ने महिला वर्ल्ड कप 2025 जीत रचा इतिहास, देखिए फाइनल में टूटे रिकॉर्ड्स की पूरी लिस्ट
महिला वर्ल्ड कप 2025 में विजेता टीम का 239% बढ़ा इनाम, सुनकर हैरान हो जाएंगे आप
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विजय
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर, 2025 को दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इस जीत में शेफाली वर्मा ने 87 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर निर्णायक भूमिका निभाई। यह जीत 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने वाली और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने वाली है।
इस जीत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों में आकांक्षा का नाम महत्वपूर्ण है। आकांक्षा पिछले कई महीनों से टीम की फिटनेस और मेंटल हेल्थ को मजबूत करने में लगी थीं। इसी फिटनेस के दम पर टीम ने पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों को हराया।