मोटी हो, मर क्यों नहीं जाती?... सरकारी टीचर ने पति के तानों से तंग होकर दी जान

Kanak Durga Jha | Sept 19, 2024, 18:09 IST
You are fat why don't you die husband taunts committed suicide
पति के ताने से परेशान होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी से हर रोज कहता कि तुम बदसूरत हो, मोटी मरती क्यों नहीं।

Woman Committed Suicide In Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। एक पति के ताने से परेशान होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी से हर रोज कहता कि तुम बदसूरत हो, मोटी मरती क्यों नहीं। उससे मारपीट भी करता था।



जिससे परेशान होकर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। तरुण दुबे की शादी मई 2013 में मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी मयूर कांत दुबे के साथ हुआ था। मयूर किसी फार्मेसी कंपनी में काम करता था। वहीं, तरुण शिक्षाकर्मी वर्ग एक में थी। दोनों रायपुर के विनायक विहार भाटागांव में रहते थे।




पत्नी के कैरेक्टर पर पर शक करता था पति

मिली जानकारी के मुताबिक, मयूरकांत दुबे शराबी है। उसकी पत्नी तरुण दुबे को उसके कैरेक्टर पर भी शक था। वो उसे अक्सर शराब पीने को लेकर टोकती थी। जिस वजह से दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। कहता था कि, तुम्हारी सरकारी नौकरी की वजह से तेरे साथ हूं। तरुण लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान चल रही थी।



मरने से पहले मां को लगाया फोन

तरुण दुबे ने आत्महत्या से पहले अपनी मां को फोन लगाया था। उसने अपने पति मयूर को लेकर शिकायत की। जिसमें कहा कि वह गलत हरकत करके आया है। फिर फोन काट दिया। इसी रात को तरुण में अपने कमरे में बंदकर सीलिंग पंखे में चुनरी बांधकर फंदे पर झूल गई।



मयूर ने कमरे के दरवाजे को धक्का देकर खोला तो उसकी बॉडी लटक रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस को रामकृष्ण हॉस्पिटल से सूचना मिली थी कि तरुण दुबे को मृत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • SUICIDE
  • Crime
  • Chhattisgarh suicide case
  • cg suicide case
  • Woman Committed Suicide In Raipur
  • सरकारी टीचर ने कर ली आत्महत्या
  • raipur suicide case