मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर युवक ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप
दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई कोर्ट परिसर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक क्लर्क ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोमनाथ ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोग कोर्ट रूम पहुंचे और देखा कि सोमनाथ फंदे से लटका हुआ है। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भिलाई-3 थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया।
| कोर्ट रूम में आत्मघाती कदम- सोमनाथ ठाकुर ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला- पुलिस को घटनास्थल से कोई लिखित साक्ष्य नहीं मिला, आत्महत्या के कारणों पर जांच जारी। कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप- घटना के बाद कोर्ट स्टाफ और वहां मौजूद लोग गहरे सदमे में। आर्थिक तंगी की आशंका- साथियों के अनुसार मृतक कर्ज और वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा था। पुलिस ने दर्ज किया मर्ग- भिलाई-3 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। |
इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद स्टाफ और अन्य लोग गहरे सदमे में हैं। सोमनाथ के कुछ साथियों का कहना है कि वह आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान चल रहा था और संभवतः इसी कारण उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की छानबीन में जुटी है।
नाश्ता बनाने को लेकर कहासुनी, पत्नी ने लगाई फांसी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला की लाश घर के सिलिंग पंखे पर लटकती मिली है। 21 जुलाई की सुबह की घटना है। कोतरा रोड के अटल विहार काॅलोनी में पति-पत्नी और उनका ढाई साल का बच्चा रहता था। जहां ममता साहू (30 साल) का शव चुनरी के फंदे से लटका मिला।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पति सुबह नाश्ता बनाने बोलकर घर से बाहर निकला था, वापस आया तो नाश्ता नहीं बना था, इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी जिसके बाद महिला ने फांसी लगाई है। फिलहाल जांच के बाद कारणों का खुलासा होगा।
cg suicide case | Chhattisgarh suicide case | मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर आत्महत्या | दुर्ग मजिस्ट्रेट कोर्ट | Durg News | durg news in hindi | आत्महत्या का मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧