भरे बाजार में युवती की हत्या, आठ बार किया चाकू से वार, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Deeksha Nandini Mehra | Jun 27, 2024, 12:03 IST
gaurela crime news
गौरेला में बीच बाजार में एक युवती की हत्या कर दी गई है। आरोपी युवक ने आठ बार युवती के पेट में बेरहमी से चाकू गोंदा। CCTV कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।

Murder In Gaurela : छत्तीसगढ़ में भरे बाजार में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी युवक पहले लड़की के पीछे-पीछे आया। फिर उसने लड़की से कुछ देर बात की। इसके बाद युवक ने पेंट से चाकू निकाला और युवती पर लगातार वार करना शुरू कर दिया।आरोपी युवक ने एक-दो नहीं बल्कि आठ बार बेरहमी से युवती के पेट और गले पर वार किए। यह पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।



ये है पूरा मामला

झगराखांड निवासी रंजना यादव (21) निजी काम से अपने मामा के बेटे के साथ स्कूटी से गौरेला के स्टेट बैंक आई थी। रंजना जैसे ही बैंक पहुंची तो आरोपी दुर्गेश प्रजापति भी बाइक में अपने साथी के साथ वहां पहुंचा। इस दौरान रंजना और दुर्गेश के बीच करीब 5 मिनट तक बात हुई।



इसके बाद दुर्गेश ने पेंट की जेब से चाकू निकाला और एक हाथ से युवती का गला पकड़ा और दूसरे हाथ से उसके पेट में चाकू से हमला करने लगा। इस दौरान आरोपी ने युवती के पेट और गले पर 8 बार चाकू से वार किया। इससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई।



CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश जारी

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं मामले की जांच करने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।



जीपीएम एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े ऐसी घटना होना खेद और चिंता का विषय है। आरोपी युवक और मृतिका एक-दूसरे को पहले से जानते थे। युवती के साथ उसके मामा का बेटा भी आया था। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



12वीं क्लास की थी छात्रा

मृतका ने 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली थी। ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। इसके साथ ही मेहंदी लगाकर भी पैसे कमाकर अपने परिवार की मदद कर रही थी। इसी बीच ये हादसा हो गया। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।



thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • chhattisgarh crime news
  • Murder in Gaurela
  • गौरेला मर्डर केस
  • आरोपी दुर्गेश फरार