ड्रंक एंड ड्राइव मामले में 65 वर्षीय अभिनेता दलीप ताहिल को जेल, कई वर्षों से चल रहा था केस

The Sootr | Oct 22, 2023, 24:00 IST
ड्रंक एंड ड्राइव मामले में 65 वर्षीय अभिनेता दलीप ताहिल को जेल, कई वर्षों से चल रहा था केस
65 वर्षीय अभिनेता दलीप ताहिल को ड्रंक एंड ड्राइव मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला वर्ष 2018 का है। जब वह नशे में धुत होकर मुंबई के पॉश खार उपनगरीय इलाके में एक ऑटो को टक्कर मार दी थी।

MUMBAI. बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता दलीप ताहिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि दलीप ताहिल को दो महीने के लिए जेल की सजा सुनाई गई है। जानकारी के मुताबिक यह मामला पांच वर्ष पुराना है, बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 में दलीप ने नशे में धुत होकर मुंबई के पॉश खार उपनगरीय इलाके में अपनी कार से एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद इस हादसे में एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदालत ने उन सभी सबूतों पर भरोसा करते हुए दलीप को 2 महीने के लिए जेल की सजा सुनाई है। वहीं डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार दलीप उस समय पूरी तरह से नशे में धुत थे, ना वह ठीक से चल पा रहे थे और ना ही कुछ बोलने की हालत में थे। इन सभी सबूतों को मध्य नजर रखते हुए मजिस्ट्रेट ने दलीप ताहिल को दोषी ठहराया है और उन्हें दो महीने की कारावास की सजा सुनाई है।



जमानत पर हुए थे रिहा

बता दें कि आज से पांच साल पहले दलीप ताहील को ड्रंक एंड ड्राइव मामले में मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में अभिनेता को जमानत पर रिहा करवा लिया गया। लेकिन पिछले पांच वर्षों से अभी तक यह केस चला आ रहा था। और अब जाकर अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए दलीप को दो महीने की जेल की सजा सुनाई है।



यह कहा दलीप ताहिल ने

दलीप ताहिल ने कहा, 'मैं न्यायाधीश और मजिस्ट्रेट की अदालत में लिए गए निर्णयों का सम्मान करता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक निलंबित सजा है और सबसे महत्वपूर्ण बात मैं यह कहना चाहूंगा कि इस घटना में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई थी, मामूली सी चोट लगी थी और मैंने जानबूझकर किसी को चोट नहीं पहुंचाई है। उस समय उस महिला को मामूली दवा देकर अस्पताल से रवाना कर दिया गया था।



फरार हो गए थे दलीप

खबर के मुताबिक, ऑटोरिक्शा को टक्कर मारने के बाद दलीप वहां से फरार हो गए थे। इसके साथ ही एक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि दलीप ने पुलिस को अपने ब्लड टेस्ट के लिए सैंपल देने से भी साफ इंकार कर दिया था। गौरतलब है कि दलीप ताहिल ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, जिसमें बाजीगर, राजा, इश्क और डर जैसी कई फिल्में शामिल हैं।



Tags:
  • Actor Dalip Tahil
  • Actor Dalip Tahil jailed
  • case was going on for last 5 years
  • 2018 case
  • Dalip Tahil jailed
  • अभिनेता दलीप ताहिल
  • अभिनेता दलीप ताहिल को जेल
  • पिछले 5 वर्षों से चल रहा था केस
  • 2018 का मामला
  • दलीप ताहिल को हुआ जेल