MP की Atal bihar vajpayee university पर दिग्विजय सिंह का तंज, ट्वीट कर कही ये बात
Harmeet | Sept 09, 2023, 11:41 IST
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के बहाने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल दिग्विजय ने प्रदेश के अटल बिहारी बाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय में एक भी परमानेंट फैकल्टी के न होने पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि प्रदेश के लगभग सभी विश्वविद्यालय का यही हाल है।