ग्रामीण रसोई के जरिए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश
Harmeet | Sept 10, 2023, 20:46 IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान में 1000 नई इंदिरा ग्रामीण रसोई का शुभारंभ किया। अब राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में भी 8 रुपए में स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। प्रियंका ने कहा, राजस्थान में पुरानी पेंशन मिल रही है। उन्होंने ये बात रविवार को टोंक जिले के निवाई में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए कही।