Jabalpur में दो लड़कियों ने शादी में किए 14 लाख 50 हजार रुपए पार, CCTV में कैद हुई बदमाश लड़कियां!
Ujjwal Rai | Nov 26, 2023, 21:14 IST
शादी समारोह में बन ठन कर आने वाला हर मेहमान शरीफ नहीं होता बल्कि इनमें से कुछ बदमाश भी हो सकते हैं। दरअसल जबलपुर के सिहोरा इलाके में हुए एक शादी समारोह में मेहमान के रूप में शामिल हुई दो लड़कियों ने लाखों रुपए पार कर दिए। पलक झपकते ही इन लड़कियों ने भीड़ का फायदा उठाया और 14 लाख 50 हजार रुपए से भरे हुए बैग पर हाथ साफ कर दिया और भीड़ से नजरें बचाकर भाग निकलीं। बदमाश लड़कियों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें साफ तौर पर लड़कियां रुपयों से भरे हुए बैग को ले जाती हुई नजर आ रही हैं।