रतलाम नगर निगम में पैसे लेकर कर्मचारी नियुक्ति के गंभीर आरोप, नगर निगम आयुक्त APS गहरवार को थमाया नोटिस

Rahul Garhwal | Nov 24, 2023, 24:00 IST
रतलाम नगर निगम में पैसे लेकर कर्मचारी नियुक्ति के गंभीर आरोप, नगर निगम आयुक्त APS गहरवार को थमाया नोटिस
रतलाम नगर निगम में पैसे लेकर कर्मचारी नियुक्ति के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर निगम आयुक्त APS गहरवार को नोटिस थमाया है।

आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम नगर निगम में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी की नियुक्ति को लेकर यहां के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस पूरे मामले की शिकायत एक व्यक्ति द्वारा लोकायुक्त उज्जैन में की गई है, जिस पर लोकायुक्त ने नगर निगम आयुक्त APS गहरवार को नोटिस जारी करते हुए 3 दिन में जवाब तलब किया है।



पैसे लेकर भर्ती का आरोप



लोकायुक्त में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किए गए नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि नगर निगम के उद्यानिकी विभाग में पदस्थ अनिल पारा ने साथी कर्मचारी के साथ मिलकर नवीन भर्ती प्रक्रिया में रुपए लेकर भर्ती करने का आरोप लगा है। इसकी जांच के लिए लोकायुक्त ने अनिल पार्क की पदस्थापना और उसके वर्तमान पारा और कार्य के बारे में संपूर्ण जानकारी मांगी है। इसके साथ ही वर्ष 2015-16 एवं इसके बाद दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की नियुक्ति कब-कब और कहां की गई है और किन अधिकारियों के द्वारा नियुक्त किया गया उनकी भी जानकारी तलब की है। इसके साथ ही नियुक्ति किन नियमों के तहत और समिति के द्वारा की गई यह भी मांगा गया है।



निगम के कर्मचारी पर धमकी देने का आरोप



लोकायुक्त से की गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले के संबंध में खबर प्रकाशित नहीं किए जाने और यदि खबर प्रकाशित होती है तो संबंधित को झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देने का आरोप भी निगम के कर्मचारी पर लगाया है। पीड़ित की माने तो उसके पास फर्जी नियुक्ति के संबंध में प्रमाण भी उपलब्ध हैं, लेकिन उसकी शिकायत पर उसे ही निगम की जिम्मेदारों द्वारा दबाया जा रहा है।



ये खबर भी पढ़िए..



रतलाम में वोटिंग के दिन डेमो EVM मशीन से वोट देने का तरीका समझा रहे थे 3 लोग, सिर्फ प्रेमचंद गुड्डू का लिखा था नाम, FIR



निगमायुक्तका ऑडियो वायरल



पूरे मामले की जांच अब लोकायुक्त ने अपने हाथ में ली है और 3 दिन में नगर निगम से जानकारी चाहिए गई है। जानकारी मिलने के बाद विभाग अपनी जांच को आगे बढ़कर आगे की कार्रवाई को अंजाम देगा। इसी बीच एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जो निगमायुक्तAPS गहरवार का बताया जा रहा है। इसमें जब APS गहरवार से नोटिस के बारे में पूछा जाता है तो वे कहते हैं कि लोकायुक्त की औकात नहीं है कि उन्हें नोटिस भेजे। द सूत्र इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।



Tags:
  • Ratlam Municipal Corporation
  • allegations against Ratlam Municipal Corporation
  • notice to Corporation Commissioner ASP Gaharwar
  • APS Gaharwar
  • रतलाम नगर निगम
  • रतलाम नगर निगम पर आरोप
  • निगम आयु्क्त ASP गहरवार
  • APS गहरवार को नोटिस