मध्यप्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में 22 जनवरी का अवकाश, अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर सरकार ने जारी किया आदेश

Rahul Garhwal | Jan 20, 2024, 01:46 IST
मध्यप्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में 22 जनवरी का अवकाश, अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर सरकार ने जारी किया आदेश
22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूल और कॉलेज की छुट्टी रहेगी।

BHOPAL. अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मध्यप्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में इस दिन छुट्टी रहेगी। मध्यप्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने 22 जनवरी के अवकाश का आदेश जारी कर दिया है। इसमें सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज शामिल हैं।



स्कूल शिक्षा विभाग का अवकाश का आदेश



बनी हुई थी असमंजस की स्थिति



मध्यप्रदेश सरकार के पिछले आदेश की वजह से सोमवार के अवकाश को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। सामान्य प्रशासन विभाग के पुराने आदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए आधे दिन के अवकाश की बात कही गई थी। 18 जनवरी को देर रात ये आदेश जारी हुआ था कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर सरकारी कार्यालयों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक अवकाश रहेगा।



MP में घोषित होने वाला था पूरे दिन का अवकाश



मध्यप्रदेश सरकार प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे दिन के अवकाश का ऐलान करने वाली थी, लेकिन केंद्र सरकार ने दोपहर 2:30 बजे तक का अवकाश घोषित कर दिया। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने भी आधे दिन के अवकाश की घोषणा कर दी।



Tags:
  • रामलला प्राण प्रतिष्ठा
  • राम मंदिर
  • RAM MANDIR
  • Ramlala Pran Pratistha
  • school-college holiday in MP
  • Madhya Pradesh government order
  • MP के स्कूल-कॉलेज की छुट्टी
  • मध्यप्रदेश सरकार का आदेश