IAS transfer : 26 आईएएस के तबादले, राघवेंद्र सिंह और संजय शुक्ला सीएम कार्यालय से हटे

Ravi Singh | Nov 11, 2024, 23:42 IST
26 IAS transfer
मध्‍य प्रदेश में देर रात 26 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। ट्रांसफर किए गए इन आईएएस अफसरों में संजय शुक्ला और राघवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाया गया है। इसके साथ ही संजय शुक्ला को नगरीय विकास एंव आवास विभाग का प्रभार दिया गया है।

BHOPAL : मध्यप्रदेश केमुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार, 11 नवंबर को देर रातआईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। 26 आईएएस अफसरों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रांसफर किए गए इन आईएएस अफसरों में संजय शुक्ला और राघवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाया गया है। इसके साथ ही संजय शुक्ला को नगरीय विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राघवेंद्र सिंह को यथावत रखा गया है। नीरज मंडलोई को ऊर्जा एवं पावर मैनेजमेंट का जिम्मा सौपा गया है।



दोनों प्रमुख सचिवों को हटाया

तबादला आदेश में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री के दोनों प्रमुख सचिवों संजय शुक्ला और राघवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटा दिया गया है। अब ये दोनें सीएम सचिवालय के प्रमुख सचिव नहीं होंगे। वहीं डॉ. राजेश राजौरा सीएम सचिवालय में बरकरार रखा गया है।



्


देखें सूची...



26 IAS officers transferred.pdf



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • IAS Transfers in MP
  • IAS transfer
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • आईएएस के तबादले