तीन दशक पुरानी मांग होगी पूरी, भोपाल से 30 किमी पास हो जाएगा ये शहर

Siddhi Tamrakar | Published:
4-lane-worth-1400-crores-connect-two-big-cities-mp
4-lane-worth-1400-crores-connect-two-big-cities-mp
मध्य प्रदेश सरकार कई हाईवे और 4 लेन बनाने जा रही है। विदिशा- भोपाल हाईवे भी इनमें शामिल है। इस प्रोजेक्ट के तहत दोनों शहरों की दूरी 30 किमी कम हो जाएगी

मध्यप्रदेश में अनेक हाईवे और 4 लेन बनाए जा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर बड़े प्रोजेक्ट एनएचएआई के पास हैं, जो राज्य के दो मुख्य शहर राजधानी भोपाल और विदिशा को जोड़ेगा। विदिशा भोपाल 4 लेन हाइवे को हाल ही मंजूरी मिली और इसका कार्य भी शुरु कर दिया गया है। ये नया 4 लेन विदिशा के सांची बायपास तिराहे से भोपाल के भानपुर पुल तक निर्मित किया जाएगा। विदिशा भोपाल नए 4 लेन से दोनों मुख्य शहरों के बीच की दूरी तकरीबन 30 किमी कम हो जाएगी, जिससे समय में भी बचत हो सकेगी।



तीन दशक पुरानी मांग पूरी

शहर का होगा विकास

बता दें विदिशा में सांची बायपास तिरहा से भोपाल के भानपुर पुल का ये हाइवे बनाया जाएगा। सांची बायपास तिराहे पर दो दूसरे हाईवे विदशा सागर और विदिशा अशोकनगर हाईवे भी जुड़ेगे। विदिशा भोपाल 4 लेन से न सिर्फ दोनों शहरों के बीच का रास्ता आसान होगा, बल्कि इससे शहर का विकास भी होगा। इतना ही नहीं, लोगों की सेफ्टी के नजरिए से भी ये 4 लेन जरूरी साबित होगा। रोजाना आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को भी सुविधा मिलेगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • MP
  • भोपाल
  • Bhopal
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • Vidisha
  • विदिशा
  • Highway
  • मंजूरी
  • एनएचएआई
  • हाईवे