मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रहे 94 प्रतिशत विधायकों की संपत्ति में 50% का इजाफा, 6 फीसदी की प्रॉपर्टी में कमी

Jitendra Shrivastava | Nov 13, 2023, 23:57 IST
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रहे 94 प्रतिशत विधायकों की संपत्ति में 50% का इजाफा, 6 फीसदी की प्रॉपर्टी में कमी
प्रदेश के दोबारा चुनाव लड़ रहे 192 विधायकों में से 94 फीसदी की संपत्ति में पिछले पांच साल में औसतन 50 फीसदी का इजाफा हुआ है।

अरुण तिवारी, BHOPAL. प्रदेश के विधायकों पर मां लक्ष्मी की खूब मेहरबानी हुई। दोबारा चुनाव लड़ रहे 192 विधायकों में से 94 फीसदी की संपत्ति में पिछले पांच साल में औसतन 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। यानी इन विधायकों की प्रॉपर्टी पांच साल में 1 फीसदी से 1982 फीसदी तक बढ़ी। साढ़े तीन साल सरकार में रही बीजेपी के विधायकों की संपत्ति में 35 फीसदी तो महज 15 महीने सरकार में रही कांग्रेस के विधायकों की संपत्ति में 63 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं 6 फीसदी विधायकों की संपत्ति में कमी भी आई है। मौजूदा विधायकों में बीजेपी के 100, कांग्रेस के 88, बीएसपी के 2, निर्दलीय 1 और विंध्य जनता पार्टी के 1 विधायक इस चुनाव में उम्मीदवार हैं। यह जानकारी एडीआर ने विधायकों के शपथ पत्रों का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट में दी है।



आइए टेबल के माध्यम से देखते हैं किस विधायक की संपत्ति कितनी बढ़ी...



इन दलों के विधायकों की इतनी संपत्ति बढ़ी...



दल वृद्धि/कमी
बीजेपी
35 फीसदी वृद्धि
कांग्रेस
63 फीसदी वृद्धि
बीएसपी
82 फीसदी वृद्धि
निर्दलीय
183 फीसदी वृद्धि
विंध्य जनता पार्टी
3 फीसदी की कमी



इन विधायकों की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी...



विधायक का नामदल संपत्ति (रुपए में)
चैतन्य कश्यप
बीजेपी
91 करोड़
संजय शर्मा
कांग्रेस
81 करोड़
संजय शुक्ला
कांग्रेस
77 करोड़
विशाल पटेल
कांग्रेस
72 करोड़
केपी सिंह कक्काजू
कांग्रेस
66 करोड़



कांग्रेस:100 फीसदी से ज्यादा बढ़ी इनकी संपत्ति...



विधायक का नामसंपत्ति
विशाल पटेल
105 फीसदी
आलोक चतुर्वेदी
165 फीसदी
जयवर्धन सिंह
147 फीसदी
लक्ष्मण सिंह
239 फीसदी
कमलेश्वर पटेल
158 फीसदी
एनपी प्रजापति
102 फीसदी
सुनील उइके
148 फीसदी
हुकुम सिंह कराड़ा
157 फीसदी
आरिफ मसूद
104 फीसदी
नारायण सिंह पट्टा
348 फीसदी
रामलाल मालवीय
174 फीसदी
डॉ. हीरालाल अलावा
1982 फीसदी
हिना कांवरे
177 फीसदी
महेश परमार
208 फीसदी
विजय राघवेंद्र सिंह
566 फीसदी
सोहनलाल वाल्मीकि
211 फीसदी
भूपेंद्र मरावी
304 फीसदी
कुणाल चौधरी
116 फीसदी
डॉ अशोक मर्सकोले
438 फीसदी
संजय उइके
109 फीसदी
प्रागीलाल जाटव
110 फीसदी
प्रताप ग्रेवाल
110 फीसदी
वीरसिंह भूरिया
164 फीसदी
वाल सिंह मेड़ा
103 फीसदी
विपिन वानखेड़े
192 फीसदी
मनोज चावला
322 फीसदी
कल्पना वर्मा
139 फीसदी



बीजेपी :100 फीसदी से ज्यादा बढ़ी इनकी संपत्ति...



विधायकसंपत्ति
दिनेश राय मुनमुन
152 फीसदी
बहादुर सिंह चौहान
104 फीसदी
कमल पटेल
112 फीसदी
रामेश्वर शर्मा
126 फीसदी
विष्णु खत्री
113 फीसदी
प्रदीप लारिया
403 फीसदी
डॉ. योगेश पंडाग्रे
104 फीसदी
कमलेश जाटव
148 फीसदी
अशोक रोहाणी
136 फीसदी
मनीषा सिंह
671 फीसदी
विक्रम सिंह
149 फीसदी
एंदल सिंह कंसाना
173 फीसदी
धर्मेंद्र लोधी
373 फीसदी
शरद कोल
1117 फीसदी
ठाकुरदास नागवंशी
109 फीसदी
आशीष शर्मा
155 फीसदी
उमाकांत शर्मा
231 फीसदी
प्रहलाद लोधी
158 फीसदी



इन मंत्रियों की बढ़ी 100 फीसदी से ज्यादा संपत्ति...



मंत्रीसंपत्ति
उषा ठाकुर
699 फीसदी
अरविंद भदौरिया
602 फीसदी
भारत सिंह कुशवाह
153 फीसदी
रामकिशोर कांवरे
147 फीसदी
बृजेंद्र प्रताप सिंह
126 फीसदी
विश्वास सारंग
108 फीसदी
गिरीश गौतम (स्पीकर)
212 फीसदी


इन विधायकों की बढ़ी 100 फीसदी से ज्यादा संपत्ति...



केदारनाथ शुक्ला निर्दलीय 183 फीसदी



रामबाई बीएसपी 440 फीसदी



इन विधायकों की इतनी कम हुई संपत्ति...



विधायक का नामदलसंपत्ति
बैजनाथ कुशवाह
कांग्रेस
64 फीसदी
गायत्रीराजे पवार
बीजेपी
37 फीसदी
सचिन बिरला
बीजेपी
26 फीसदी
महेश राय
बीजेपी
17 फीसदी
मुकेश पटेल
कांग्रेस
15 फीसदी
करन सिंह वर्मा
बीजेपी
15 फीसदी
राजेंद्र शुक्ला
बीजेपी
6 फीसदी
बाबू जंडेल
कांग्रेस
9 फीसदी
नारायण त्रिपाठी
विंध्य जनता पार्टी
3 फीसदी
नरोत्तम मिश्रा
बीजेपी
1 फीसदी
नागेंद्र सिंह
बीजेपी
1 फीसदी
संदीप जायसवाल
बीजेपी
1 फीसदी


Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • property of 94% MLAs contesting elections increased by 50%
  • property of 6% MLAs decreased
  • चुनाव लड़ रहे 94% विधायकों की संपत्ति 50% बढ़ी
  • 6 फीसदी विधायकों की प्रॉपर्टी में कमी